फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jyoti murder case

पीयूष और मनीषा के वकील को मिलेगी सीडीआर कॉपी

Wed, 13 May 2015 03:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 13 May 2015 03:17 AM IST
विज्ञापन
jyoti murder case
जिला जज अरुण कुमार गुप्ता की कोर्ट में मंगलवार को ज्योति मर्डर केस की सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के वकील ने हाईकोर्ट का आदेश दाखिल किया। इसमें बचाव पक्ष के वकील को अभियुक्तों के बीच हुई मोबाइल पर बातचीत की सीडीआर देने का आदेश दिया गया है। अब सभी अभियुक्तों के खिलाफ चार्ज और बाइक रिलीज की अर्जी पर 25 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


अभियुक्त पीयूष श्यामदासानी की जमानत अर्जी पर 18 मई को सुनवाई होगी। अभियुक्त ज्योति के पति पीयूष श्यामदासानी, मनीषा मखीजा, अवधेश, सोनू, रेनू और आशीष को कड़ी सुरक्षा में जेल से कोर्ट लाया गया।
विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र पाल सिंह और ज्योति के पिता शंकर नागदेव के अधिवक्ता दामोदर मिश्र ने बताया कि जिला जज कोर्ट ने पीयूष और मनीषा की रिवीजन अर्जी खारिज कर दी थी। इस अर्जी में धारा 207 के तहत कमिट होने वाले सभी प्रपत्र न मिलने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए चार्ज तय न किया जाए। इसके खिलाफ बचाव पक्ष के वकील हाईकोर्ट गए थे। इसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देने से इनकार करते हुए अभियुक्तों के खर्चे पर सीडीआर की फोटोकॉपी देने का आदेश दिया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सईद नकवी ने हाईकोर्ट का यह आदेश जिला जज कोर्ट में दाखिल किया।


इसलिए बचाव पक्ष के वकीलों को अब सीडीआर की फोटोकॉपी दी जाएगी। कोर्ट ने सभी अभियुक्तों के चार्ज तय करने के लिए 25 मई की तारीख लगाई है।

पीयूष श्यामदासानी के पिता ओम प्रकाश, मां पूनम, चचेरे भाई मुकेश और कमलेश को हत्या, हत्या की साजिश करने और साक्ष्य छिपाने का आरोपी बनाए जाने की अर्जी पर पहले ही बहस पूरी हो गई है। इस मामले पर भी 25 मई को फैसला सुनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed