फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mechanic beaten up after going to ask for payment; nasal bone fractured.

Kaithal News: पैसे मांगने गए मिस्त्री को पीटा, नाक की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mechanic beaten up after going to ask for payment; nasal bone fractured.
कैथल। मकान निर्माण के बकाया रुपये मांगने गए मिस्त्री राजकुमार की पिटाई कर दी। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह मकान बनाने का कार्य करता है। उसने वेद प्रकाश निवासी बलराज नगर का रणधीर कॉलोनी में मकान बनाया था। इसके लिए 24 सितंबर 2025 को उसे 5100 रुपये साई के तौर पर दिए गए थे। 10 जुलाई 2026 को मकान का काम पूरा होने तक करीब 2.05 लाख रुपये बकाया थे। बार-बार रुपये मांगने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार 13 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ वेद प्रकाश के किराये के मकान पर रुपये मांगने गया था। वहां मौजूद वेद प्रकाश के जमाई दर्शन और दो-तीन अन्य लोगों उसकी पिटाई कर दी। उसकी पत्नी से भी कहासुनी हुई। उसके नाक पर काफी चोटें मारी। जिससे उसकी नाक की आगे की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed