फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two cars collide; several people, including an MLA, injured

Delhi NCR News: दो कारों में टक्कर, विधायक समेत कई लोग घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
आईपी इस्टेट इलाके की घटना, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईपी इस्टेट इलाके में रविवार रात करीब एक सड़क हादसे में दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल समेत कई लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि आईपी इस्टेट थाने को रात करीब 9.30 बजे सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि इनोवा और स्विफ्ट कार में टक्कर हुई थी। दिल्ली के आर्य नगर निवासी 32 साल के आशुतोष पांडे स्विफ्ट कार चला रहे थे। वह अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों के साथ लक्ष्मी नगर से आईटीओ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास उनकी कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार रेलिंग पार करते हुए आईटीओ से लक्ष्मी नगर की ओर आ रही इनोवा से जा भिड़ी। इनोवा में किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायक अनिल झा और कर्नाटक के विधायक अभय पाटिल सवार थे। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी को तुरंत लोक नायक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed