{"_id":"5df9f6cb8ebc3e87d171d2a5","slug":"jewelry-worth-six-lakhs-stolen-from-merchant-s-house-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर से छह लाख के जेवरात चोरी, पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
व्यापारी के घर से छह लाख के जेवरात चोरी, पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले
Wed, 18 Dec 2019 03:31 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 Dec 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के किदवईनगर थानाक्षेत्र के जूही लाल कालोनी में सुपारी व्यापारी मो. अहमद के घर से चोर कैश और करीब छह लाख के जेवरात समेट ले गए। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध बाइक सवार हेलमेट लगाए दिखे हैं।
व्यापारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह वह पूरे परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर शादी समारोह में इलाहाबाद गए थे। रविवार सुबह घर लौटने पर सिर्फ मेनगेट पर ताला लगा मिला। अंदर के दरवाजों में कुंडी लगी थी।
कमरे में पहुंचने पर अलमारी का लॉक टूटा मिला। करीब 70 हजार रुपये व छह लाख के जेवरात गायब थे। उनकी पत्नी परवीन बेगम ने बताया कि पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है।