फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jewellers-robbed-eight-million

ज्वैलर्स से आठ लाख की लूट

Fri, 30 Jan 2015 03:42 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 30 Jan 2015 03:42 AM IST
विज्ञापन
jewellers-robbed-eight-million
कानपुर साउथ। गुजैनी में गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने दिन-दहाड़े ज्वैलरी शॉप में लाखों की लूट को अंजाम दिया। ज्वैलरी खरीदने के बहाने शॉप में घुसे बदमाशों ने वहां मौजूद वृद्धा राजरानी देवी (65) से ज्वैलरी भरा डिब्बा लूट लिया। इसके बाद तमंचा दिखाते हुए शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। डॉयल 100 पर सूचना देने के बाद भी बर्रा और गोविंदनगर पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझी रही और एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। दुकान मालिक राजकुमार ने आठ लाख की ज्वैलरी लुटने की बात कही है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में लूट की पूरी वारदात कैद हो गई है, पुलिस फुटेज लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गुजैनी के ‘जे’ ब्लॉक निवासी राजकुमार सोनी की क्षेत्र के अंबेडकर चौराहे के पास राज ज्वैलर्स नाम से दुकान है। गुरुवार दोपहर राजकुमार अपनी भाभी राजरानी को दुकान में बैठाकर चौक सर्राफा बाजार गए थे। राजरानी के मुताबिक करीब पौने तीन बजे काले रंग की पल्सर सवार दो बदमाश दुकान के सामने रुके। एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके सड़क पर ही खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने दुकान आकर ज्वैलरी दिखाने की बात कही। लॉकर में रखा ज्वैलरी का डिब्बा निकालते ही बदमाश उसे छीनकर भाग गए। भागते समय पड़ोसी दुकानदारों ने बदमाशों को दौड़ाया पर वह वह एसएस कॉलोनी होते हुए बाईपास की तरफ भाग निकले। वारदात के बाद फौरन राजरानी देवी के बेटे चंद्रप्रकाश ने लूट की सूचना डॉयल 100 पर दी, लेकिन पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। यह स्थिति तब रही जबकि साउथ सिटी में एडीजी एसआईटी मौजूद थे। करीब एक घंटे बाद पहले बर्रा पुलिस, फिर गोविंद नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। बाद में गोविंद नगर पुलिस ने राजकुमार सोनी से तहरीर देने को कहा। गोविंदनगर थानाध्यक्ष पंकज अवस्थी ने बताया तहरीर मिली है। हुलिये के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। राजरानी देवी ने बताया कि बदमाशों की उम्र 30-35 के बीच थी। दोबारा देखने पर वह दुकान में आने वाले बदमाश को पहचान सकती हैं।
विज्ञापन



पांच सौ रुपये एडवांस जमा कर गए बदमाश
लूट को अंजाम देने के लिए दुकान आए बदमाश ने राजरानी देवी से राजकुमार को पूछा। उनके चौक सर्राफ जाने की बात कहने पर बदमाश ने कहा कि राजकुमार चाचा से सोने की चेन बनाने के लिए कहा था। अपना नाम संजय यादव बताते हुए बदमाश ने राजरानी देवी को पांच सौ रुपये एडवांस दिए और चेन दिखाने के लिए कहा। सिंगल चेन दिखाने पर बदमाश ने मना कर दिया। कहा कि लॉकर के भीतर रखे डिब्बे वाली चेन दिखाइये। ज्वैलरी का डिब्बा निकालकर जैसे ही राजरानी कांउटर पर पहुंची। बदमाश ने डिब्बा लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed