फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun: Inflammable substance thrown at girl selling toys

जालौन: खिलौने बेच रही युवती पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, पास में बैठी एक महिला भी झुलसी, कैमरे में कैद हुए आरोपी

Tue, 21 Sep 2021 09:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Sep 2021 09:14 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीमें भी लगाई गई हैं। आरोपियों की तस्वीरें पास लगे क्लोज सर्किट (सीसी) कैमरे में कैद हुई हैं। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। केमिकल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Jalaun: Inflammable substance thrown at girl selling toys
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालौन जिले के कोंच में दुकान में खिलौने बेच रही युवती पर नकाबपोश युवक ने ज्वलनशील पदार्थ (केमिकल) फेंक दिया। इससे युवती व उसके बगल की दुकान में बैठी महिला झुलस गई। केमिकल फेंकने की घटना से बाजार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आरोपी युवक बाइक सवार साथी के साथ मौके से भाग निकला। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस, कुछ देर बाद एसपी रविकुमार भी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। कस्बे के मोहल्ला लाजपत नगर में सब्जी मंडी के मुहाने पर चंद्रप्रकाश सैनी की खिलौनों की दुकान है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर दुकान पर उनकी बेटी आकांक्षा (22) बैठी थी। तभी सफेद रंग की अपाचे बाइक से दो युवक उसकी दुकान पर आए और खिलौना दिखाने के लिए कहा। आकांक्षा दोनों युवकों को खिलौने दिखा ही रही थी कि चेहरे पर गमछा लपेटे एक युवक ने झोले से एक डिब्बा निकालकर उसमें भरा केमिकल आकांक्षा के चेहरे की ओर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिकल की कुछ छींटें पास ही ठेले पर सब्जी बेच रही महिला गुड्डी पर भी पड़ीं। दोनों की चीख-पुकार से बाजार में हड़कंप मच गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता नकाबपोश युवक हेलमेट लगाकर बाइक पर बैठे साथी के साथ भाग निकला।

आकांक्षा को पहले एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से उसे सीएचसी ले जाया गया। उसके चेहरे और हाथ झुलस गए थे। हालत गंभीर देख उसे झांसी रेफर कर दिया गया। गुड्डी मामूली रूप से झुलसी है। कोतवाल बलिराज शाही का कहना है कि मामला एकतरफा प्रेम या फिर रंजिश का लगता है।

अभी तहरीर नहीं मिली है। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि हमलावर जब घटना को अंजाम दे रहा था। तब उसका दूसरा साथी बाइक स्टार्ट करके भागने के लिए तैयार खड़ा था। एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीमें भी लगाई गई हैं।

आरोपियों की तस्वीरें पास लगे क्लोज सर्किट (सीसी) कैमरे में कैद हुई हैं। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। केमिकल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। सीएचसी कोंच के डॉक्टर दिनेश वरदिया ने बताया कि युवती करीब 30 से 50 फीसदी झुलसी है। ज्वलनशील पदार्थ की प्रकृति की जांच के बाद जानकारी मिल सकेगी कि तेजाब है या कोई केमिकल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed