{"_id":"615ddf4d8ebc3e05ee784a4b","slug":"jalaun-crime-news-misdeed-with-six-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन में हैवानियत की हदें पार: छह साल की बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालौन में हैवानियत की हदें पार: छह साल की बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म
Wed, 06 Oct 2021 11:13 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:13 PM IST
सार
जालौन में मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
यूपी में जालौन जिले के नदीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की बच्ची के साथ उसके रिश्ते में चाचा लगने वाले अधेड़ ने दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। बुधवार शाम 4 बजे गांव में ही रहने वाला अधेड़ पड़ोस में घर के बहार खेल रही 6 साल की बच्ची को बहला फुसला अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया।
बच्ची रोते बिलखते घर पहुची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।