फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspector made lifetime thieves clear in one night

एक ही रात में हुई चार चोरी, पुलिस चैन की नींद सोती रही

Sat, 03 Dec 2016 12:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
inspector made lifetime thieves clear in one night
आभुषण की दुकान में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर में पुलिस की सक्रियता कम होने से चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इसी का नतीजा है गुरुवार रात कानपुर में अलग-अलग जगहों पर चोरी की चार वारदातों को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर कालोनी में एक मकान में चोरी की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि मकान मालिक अपने पूरे परिवार समेत किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गए हुए हैं। वह अभी वापस नहीं लौटे हैं। फिलहाल, उन्हें चोरी की सूचना दे दी गई हैं। उनके पहुंचने के बाद ही चोरी से हुए नुकसान का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पड़ोसी को सुबह घर का ताला टूटा मिला। इस पर उसे संदेह हुआ। उसने फौरन अन्य पड़ोसियों को इक्ठ्ठा किया और घर के अंदर झांक कर देखा। सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद तुरंत डायल हंडरेड पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और परिवार के लोगों का आने का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बिल्हौर में एक आभूषण की दुकान में चोरों ने शटर तोड़ कर लाखों का माल पार कर लिया। जानकारी के मुताबिक कस्बे में रामलिला मैदान छोटी बाजार स्थित राजेश गुप्ता ज्वैलर शॉप में यह चोरी हुई है।  

राजेश गुप्ता का बेटा दीपू दुकान चलाता है। रोज की तरह वह रात को दुकान बंद कर घर गया था। रात को चोरों ने शापड़ की मदद से शटर तोड़ा। इसके बाद तकरीबन एक लाख के सोने-चांदी के आभुषण लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह अंधेरा छटने के बाद राहगीरों को दुकान का शटर आधा खुला हुआ दिखा तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पूछताछ कर दुकानदार को फोन मिला चोरी की जानकारी दी। 

कानपुर के दबौली इलाके के मेन बाजार में नौ दुर्गा रेडिमेट की दुकान में चोरी हुई है। दुकान मालिक ने जब सुबह दुकान खोली तो गल्ले से 50 हजार कैश गायब मिला। बाद में सामान देखा तो पता चला चोरों ने सर्दी के कपड़े पी उड़ा लिए है। दुकानदार के मुताबिक 50 हजार कैश समेत 60 हजार रुपए के जिंस व जैकेट गायब चोरी हुए हैं। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

उधर, चकेरी के पटेलनगर में एक रिटायर दरोगा के घर बीती रात चोरी होने की जानकारी मिली है। चोरों ने घर में घुसकर किया लाखों का माल पार। रात में कोहरे का फायदा उठा चोरों ने चकेरी और पनकी में ताले, खिड़की तोड़ लाखों का माल पार कर दिया। चकेरी में रिटायर्ड दरोगा के घर से करीब 12 लाख के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।


चकेरी पटेल नगर निवासी 2002 के रिटायर्ड दरोगा राम गोपाल पांडे 30 अक्तूबर को पत्नी पुष्पा के साथ फतेहपुर स्थित गांव गए थे। राम गोपाल का इंजीनियर बेटा अभिषेक पत्नी के साथ अमेरिका में रहता है। शुक्रवार को भतीजे अनूप ने राम गोपाल को फोन पर घर के ताले टूटे होने की जानकारी दी। घर लौटे राम गोपाल ने बताया कि चोरों ने कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर 400 ग्राम सोना और सवा लाख कैश जिसमें 50 हजार के नए नोट भी थे, ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।












 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed