फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Innocent girl murder after misdeed in hardoi

यूपी: दुष्कर्म के बाद मासूम बच्ची की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Jan 2021 11:26 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 21 Jan 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Innocent girl murder after misdeed in hardoi
सांकेतिक तस्वीर
हरदोई जिले में पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीबी रिश्तेदार ने छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची बुधवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी।
विज्ञापन


इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। देर रात परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने भी उसकी तलाश शुरू करा दी। परिजनों के साथ ही बच्ची को खोज रहे सूरज निवासी राभा कोतवाली पिहानी के बारे में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बच्ची को आखिरी बार सूरज के साथ ही देखा गया था।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने सूरज से सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। सूरज की निशानदेही पर शव को भी गांव में ही स्थित गन्ने के खेत से बरामद कर लिया गया। आरोपी मृतका की सगी चाची का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed