{"_id":"586f21bb4f1c1b3d081585c8","slug":"iit-professors-accused-of-hacking-facebook-page","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी प्रोफेसरों पर फेसबुक पेज हैकिंग का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईआईटी प्रोफेसरों पर फेसबुक पेज हैकिंग का आरोप
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी कानपुर एलमनाइ एसोसिएशन के फेसबुक पेज (www.facebook.com/groups/iitkalumni) का एडमिनिस्ट्रेटर बदलने से विवाद खड़ा हो गया। 1972 बैच के आईआईटीयन और अमेरिका में बसे अशोक गुप्ता ने इसे हैकिंग बताया। उधर आईआईटी प्रशासन का कहना है कि चुनाव के बाद फेसबुक से अनुरोध किया गया, फिर एडमिनिस्ट्रेटर बदलने की कार्रवाई की गई। उधर कल्याणपुर थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक आईआईटीयन और आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने आईआईटी के दो प्रोफेसरों पर हैकिंग का आरोप लगाया है।
आईआईटी कानपुर एलमनाइ एसोसिएशन के फेसबुक पेज से करीब 10 हजार आईआईटीयंस जुड़े हैं। इस ग्रुप के एडमिनिस्ट्रेटर लंबे समय तक अशोक गुप्ता रहे। वह मार्च 2016 के चुनाव में जीत को बरकरार नहीं रख सके। इसके बावजूद उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटर का पद नहीं छोड़ा। इस पर जिस किसी ने टिप्पणी की, उसे ग्रुप से निकाल बाहर किया गया। इसी का नतीजा रहा कि एलमनाइ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप भार्गव और सचिव प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने सारी जानकारी फेसबुक मुख्यालय को दी। साथ ही एडमिनिस्ट्रेटर बदलने की गुजारिश की। प्रो. मणींद्र अग्रवाल के मुताबिक अक्तूबर 2016 से ही एडमिनिस्ट्रेटर बदला है। अब विवाद करने की कोशिश की जा रही है। यह ठीक नहीं है। एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव बदलते रहते हैं। आजीवन एडमिनिस्ट्रेटर बनने का औचित्य समझ से बाहर है। एडमिनिस्ट्रेटर ही ग्रुप का सदस्य बनाता और किसी को हटाता है।
मामला कल्याणपुर थाने पहुंचा
आईपीएस और आईआईटीयन अमिताभ ठाकुर भी मामले में कूद पड़े हैं। उन्होंने कल्याणपुर पुलिस को लिखित शिकायत देकर आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो. मणींद्र अग्रवाल और प्रदीप भार्गव पर हैकिंग का आरोप लगाया है। साथ ही एफआईआर करने की मांग की है। इसकी प्रति आईजी, डीआईजी और एसएसपी को भी भेजी गई है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर और आरटीआई कार्यकर्ता नूतन ठाकुर का कहना है कि अमेरिका में बैठे अशोक गुप्ता की आईडी को हैक करके एडमिनिस्ट्रेटर बदला है। यह आईटी एक्ट का उल्लंघन है।
विज्ञापन
- फेसबुक का एडमिनिस्ट्रेटर बदलने पर विवाद
- 1972 बैच के आईआईटीयन और अमेरिका में बसे अशोक गुप्ता ने इसे हैकिंग बताया
- आईपीएस अमिताभ ठाकुर समर्थन में उतरे, कल्याणपुर थाना पुलिस से शिकायत