ससुराल से अपने बेटे और पत्नी के जेवर लेकर हुआ रफूचक्कर, ये वजह सामने आई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया फफूंद थाना पुलिस को दी तहरीर में गांव नगला पाठक निवासी रेनू ने बताया कि उसकी शादी 13 फरवरी 2011 को आगरा के थाना पिन्हाट के ग्राम मनौना निवासी जगदीश प्रसाद शर्मा के पुत्र शिवनारायण उर्फ लक्ष्मीनारायण के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही उसे ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कुछ दिन पहले विवाद होने पर उसके पिता ससुराल वालों को समझाने पहुंचे तो जेठ हरिओम और सत्य प्रकाश ने उनकी पिटाई कर दी थी। इसके साथ दो पुत्रों के साथ उसको घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपने मायके में रह रही है। नौ जून को उसका पति शिव कुमार उसके घर आया और साथ चलने की बात कही। 10 जून की रात जब घर के लोग सो रहे थे। तभी उसका पति घर में रखे जेवर, 10 हजार रुपये नगद और उसके पुत्र ओमजी को लेकर रात दो बजे भाग गया। रात में दरवाजे खुलने की आहट पर सो रहे उसके पिता जानकारी हुई। रेनू ने ससुरालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर शिवकुमार उर्फ लक्ष्मी नारायण, जगदीश प्रसाद शर्मा, सास रामकली, जेठ हरिओम व सत्य प्रकाश पुत्र जगदीश प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।