{"_id":"5e1707358ebc3e880306190a","slug":"husband-killed-wife-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: घर का काम न करने पर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, बोरे में बंद कर शव तालाब में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरदोई: घर का काम न करने पर पत्नी को दी दर्दनाक मौत, बोरे में बंद कर शव तालाब में फेंका
Thu, 09 Jan 2020 08:49 PM IST
शिखा पांडेय
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Jan 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
तालाब में महिला का शव ढूंढने के लिए गाेताखोर के साथ पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम भौता कमालपुर में घर का काम न करने से नाराज किसान ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को बोरे में बांधकर गांव में ही तालाब में फेंक दिया। पुलिस को पत्नी के गुमशुदा होने की जानकारी दे दी। आरोपी के ससुर की शंका पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई।
पति की निशानदेही पर पुलिस ने तालाब से शव बरामद कर लिया है। ग्राम भौता कमालपुर निवासी संजय शुक्ला पुत्र राजबहादुर गांव में ही खेती करता है। 20 साल पहले उसका विवाह अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भरावन निवासी रामपदार्थ की पुत्री किरन उर्फ पिंकी (42) के साथ हुआ था। एक जनवरी की रात किरन के घर से गायब होने की सूचना संजय ने पुलिस को दी।

साथ ही ससुराल में भी इसकी जानकारी दी। मंगलवार को पिंकी के पिता रामपदार्थ ने टड़ियावां पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र सरोज से मुलाकात की और संजय पर ही पिंकी को गायब करने की शंका जताई। इस पर पुलिस ने संजय को थाने बुलाकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि एक जनवरी की रात ही उसने पीट-पीटकर पिंकी की हत्या कर दी थी और फिर शव को बोरी में बंदकर गांव के बाहर स्थित तालाब में फेंक दिया था।
बुधवार सुबह प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र सरोज पुलिस बल के साथ गांव स्थित तालाब पर पहुंचे। यहां संजय की निशानदेही पर बोरे में बंद शव बरामद कर लिया। संजय ने पुलिस को बताया है कि पिंकी घरेलू कार्यों में रुचि नहीं लेती थी। इसके कारण उसको मार डाला। सीओ सदर नागेश मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर संजय के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है।