फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   husband killed involve with lover

प्रेमी और मौसा के साथ मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

Wed, 25 Jan 2017 11:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 25 Jan 2017 11:42 PM IST
सार

एसपी ने घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
शादी के बाद नहीं जा रही था ससुराल, मुख्य आरोपी प्रेमी फरार

विज्ञापन
husband killed involve with lover
डेमो

विस्तार

कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के मझईया गांव के निकट 18 जनवरी की रात हुई युवक की हत्या का खुलासा एसपी ने बुधवार को कर दिया। पत्नी ने प्रेमी और मौसा के साथ पति की हत्या की थी। पुलिस ने पत्नी और मौसा को गिरफ्तार लिया है। प्रेमी फरार है।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसपी दिनेश कुमार पी व एएसपी वंशराज यादव ने बताया कि तालग्राम थाना क्षेत्र के कलकत्तापुरवा गांव निवासी धनीराम पुत्र बेचेलाल की शादी जुलाई 2016 में ककवन थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर में हुई थी। शादी के बाद सात दिन रहने के बाद पत्नी मायके चली गई। इसके बाद कई बार मृतक अपनी पत्नी को बुलाने के  लिए ससुराल गया, लेकिन वह नहीं आई।
विज्ञापन


पत्नी पूनम वर्मा के प्रेम प्रसंग तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव मझईया निवासी विपिन पुत्र रामसिंह से थे। वह अक्सर मझईया गांव अपने मौसा के यहां जाती थी। जहां अपने प्रेमी से मिलती थी। इसीलिए वह पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। उसने अपने प्रेमी मझईया गांव निवासी विपिन और मौसा रावेंद्र वर्मा के साथ पति धनीराम की हत्या की योजना बनाई। 18 जनवरी की शाम पूनम ने पति को फोन कर अपने मौसा के यहां से विदा कराने की बात कहकर बुलाया। जब वह नहीं गया तो अपने प्रेमी विपिन को बुलाने भेजा। इसके बाद धनीराम पत्नी के मौसा के घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को सभी ने शराब पी। इसके बाद बातचीत के दौरान गर्मागर्मी और मारपीट होने लगी। पत्नी पूनम, प्रेमी विपिन और मौसा रावेंद्र वर्मा ने धनीराम वर्मा की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गांव के बाहर फेंक दिया। 19 जनवरी को शव मिला। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। 22 जनवरी को सुरेश चंद्र ने तहरीर दी कि उसके भाई की हत्या पत्नी पूनम वर्मा, उसके मौसा रावेंद्र वर्मा और प्रेमी विपिन ने की है। 25 जनवरी को सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित व तालग्राम थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने आरोपी रावेंद्र वर्मा, मृतक की पत्नी पूनम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने जुर्म को कबूल किया। मुख्य आरोपी विपिन फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed