{"_id":"60db6b969c8ef370d1674fc9","slug":"husband-beaten-up-for-protesting-against-molesting-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : कानपुर में महिला से छेड़खानी के विरोध पर पति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुस्साहस : कानपुर में महिला से छेड़खानी के विरोध पर पति को पीटा
Wed, 30 Jun 2021 12:23 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:23 AM IST
सार
आरोप है कि सोमवार रात को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान इलाके के चार युवक जबरन घर में घुस आए और बुरी नीयत से दबोचकर अश्लील हरकतें करने लगे। तभी घर पहुंचे पति ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के चकेरी अहिरवां में सोमवार रात एक महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने पति को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया।
अहिरवां निवासी महिला के अनुसार इलाके के कुछ युवक उससे छेड़खानी करते हैं। कई बार समझाने के बाद भी उन्होंने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। आरोप है कि सोमवार रात को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान इलाके के चार युवक जबरन घर में घुस आए और बुरी नीयत से दबोचकर अश्लील हरकतें करने लगे।
तभी घर पहुंचे पति ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। इलाके के लोगों के जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।