{"_id":"58ad2cc24f1c1b0953b24a68","slug":"house-robbed-shot-three-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबेदार के घर डाका, बदमाशों ने तीन को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूबेदार के घर डाका, बदमाशों ने तीन को मारी गोली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों की गोली से घायल सूबेदार के परिजन अस्पताल में भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में सूबेदार अशोक सिंह के घर मंगलवार रात हथियारों से लैस आठ बदमाशों ने धाबा बोल दिया और जमकर लूटपाट की। अजीत सिंह गुजरात में तैनात है। उनकी मां और तीन भाई गैसिंगपुर वाले घर पर रहते हैं। रात करीब 12 बजे बदमाश पड़ोसी के घर से सीढ़ी लगा चढ़ आये।
जीत अपने बच्चों के साथ सो रहे थे। उसी कमरे में उनकी लाइसेंसी बंदूक रखी थी। बदमाशों ने बंदूक और कारतूस कब्जे में लेने के बाद अजीत की मां मधुरलता सहित पूरे परिवार को बंधकर बनाकर कमरे में बन्द कर दिया। मधुर लता के अनुसार बदमाशों 60 हजार नकद सोने चांदी के जेवर बंदूक और कारतूस लूट ले गए। जाते समय बदमाशों ने अजीत और उनके पुत्र अनुज पुत्री वर्षा को गोली मर कर घायल कर दिया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।