{"_id":"7ad53377550a6917cd42820d91858118","slug":"hospital-worker-insult-in-blanket-distribution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कंबल बांटने गए उद्यमियों से कर्मियों ने अभद्रता की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंबल बांटने गए उद्यमियों से कर्मियों ने अभद्रता की
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 31 Dec 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में गरीब मरीजों और तीमारदारों को कंबल वितरण करनेे गए उद्यमियों से स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अभद्रता कर उनके कंबल छीन लिए।
जिला अस्पताल में कर्मियों की अभद्रता देखकर उद्यमियों ने डीएम से शिकायत दर्ज करा दी। जिलाधिकरी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका।
कानपुर देहात आईआईए चेयरमैन हरदीप सिंह राखरा व उद्यमी रोहित ब्रिजपुरिया मंगलवार की सुबह से गरीबों को कंबल वितरण का काम कर रहे थे।
देर शाम उद्यमी लगभग आधा सैकड़ा कं बल लेकर जिला अस्पताल जा पहुंचे। उद्यमियों ने मरीजों को कंबल बांटना शुरू किया तो इमरजेंसी में मौजूद कुछ स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके हाथ से कंबल छीन उन्हें बाहर निकल जाने के लिए कह दिया।
अभद्रतापूर्ण व्यवहार देखकर उद्यमी रोहित ब्रिजपुरिया और हरदीप सिंह राखरा ने जिलाधिकारी से मामले की शिकायत दर्ज करा दी।
इस पर जिलाधिकारी मासूम अली सरवर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो सका। उद्यमियों ने अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों व उनके तीमारदारों को कंबल वितरण कराया।
वहीं जिला अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा अभद्रता किए जाने पर नाराजगी जताई। आईआईए के चेयरमैन हरदीप सिंह राखरा ने कहा कि वह अस्पताल के गरीबमरीजों और तीमारदारों को कंबल बांटने गए थे।
विज्ञापन
वहां इमरजेंसी में कार्यरत कर्मचारियों ने उनसे अभद्र व्यवहार किया है। जिसकी शिकायत उन्होंने डीएम ने दर्ज करा दी है। सीएमएस डा. मानसिंह ने कहा कि इमरजेंसी में तैनात कर्मचारियों ने गलत तरीके से उद्यमियों से बात की है।
जिस पर उन्हें फटकार लगाई गई है। कुछ लोग अस्पताल का माहौल बिगाड़ रहे हैं। इन्हें चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी।