फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Homemaker and wrangling in baharwali

घरवाली और बाहरवाली में तकरार

Sun, 18 Sep 2016 08:59 PM IST
टीम डिजिटलय/ अमर उजाला, कानपर
टीम डिजिटलय/ अमर उजाला, कानपर Updated Sun, 18 Sep 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
Homemaker and wrangling in baharwali
डेमो पिक
औरैया के दिबियापुर में भगवतीगंज मुख्य मार्केट के पास रविवार दोपहर दो घंटों तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। दो महिलाएं खुद को कस्बा निवासी एक युवक की पत्नी साबित करने में झगड़ते नजर आईं। मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को शांतिभंग में पाबंद करके एसडीएम कोर्ट भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर  12 बजे स्टेशन रोड भगवतीगंज में एक सराफा की दुकान के बाहर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। एक महिला आरती ने आरोप लगाया कि उसकी शादी रामकृष्ण नगर दिबियापुर निवासी गौरव उर्फ अभिषेक के साथ शादी हुई थी। आरोप लगाया कि कांशीराम कालोनी निवसी एक महिला ने पति को अपने प्रेमजाल में फंसा रखा है। पति घर पर नहीं आता। पीड़िता की दो बेटियां हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर वह परेशान है। पीड़िता ने बताया कि पति अभिषेक की जानकारी के लिए रविवार को वह आरोपी महिला के पिता की दुकान पर आई थी। आरोप लगाया कि पति के बारे में पूछने पर महिला ने उसके साथ मारपीट कर दी। उधर, कांशीराम कालोनी निवासी महिला का आरोप है कि उसने युवक से कोर्ट मैरिज की है। उसे नहीं पता था कि युवक शादीशुदा है। आरोप लगाया कि आरती ने आकर सके साथ मारपीट की और पिता की दुकान में तोड़फोड़ कर लूटपाट की। पुलिस दोनों को थाने ले गई। यहां पर भी दोनों के बीच तकरार होती रही। दोनों महिलाओं के बीच विवाद दिबियापुर नगर में खासा चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस ने दोनों महिलाओं को शांति भंग में पाबंद कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस बोली, कोर्ट मैरिज के साक्ष्य नहीं
एसआई विनीत उपाध्याय का कहना है कि महिलाओं में काफी समय से विवाद है। पहले भी एक बार आरती की ओर से एनसीआर दर्ज की जा चुकी है। कांशीराम कालोनी युवती गौरव से कोर्ट मैरिज करने की बात कही है। लेकिन अभी तक कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed