{"_id":"218735f7d8fd424b90343b6351ad3097","slug":"hira-s-murder-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़ा गया हीरा का हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़ा गया हीरा का हत्यारोपी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 25 Jan 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्रा दो राम-जानकी मंदिर के पास पिछले मंगलवार 19 जनवरी को किशोर हीरालाल को बेवजह चार गोलियां मारकर मौत की नींद सुलाने वाला साइको किलर देहात के कोतवाली अकबरपुर के बारा टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया।
पकड़े जाने पर उसने दरोगा पर पिस्टल तान दी तो हड़कंप मच गया। उसके पास से .32 बोर की पिस्टल और दो गोलियां बरामद हुईं। उसकी पहचान मो. शाह आलम पुत्र मुन्नू मास्टर निवासी 285/46 डबल स्टोरी कॉलोनी, सनिगवां कानपुर नगर के रूप में हुई। सूत्रों के अनुसार देर रात तक पूछताछ के बाद उसने कबूला कि हीरालाल की हत्या उसी ने की थी। अब कानपुर पुलिस उसे रिमांड पर लेगी। सनिगवां गैंगरेप से भी उसके तार जुड़ सकते हैं।
अकबरपुर के बारा चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह फोर्स के साथ टोल प्लाजा के पास में चेकिंग कर रहे थे। तभी कानपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा लेकिन डिवाइडर से टकराकर गिर गया। एसआई रामजी दुबे जैसे ही उठाने लगे कि उसने पिस्टल निकाल कर उन पर तान दी।
विज्ञापन
इससे चौकी प्रभारी हड़बड़ा गए लेकिन तब तक पीछे से और फोर्स दौड़ कर आ गई और उस पर रायफलें तान कर काबू में किया। उसके कब्जे से .32 बोर की देशी पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। एसओ ने बताया कि बाइक सवार युवक बेहद नशे में था।
सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया शाह आलम खतरनाक अपराधी है और पश्चिमी यूपी के अपराधियों के गैंग में शामिल है। इसके भाई में गैंग में बताए जाते हैं। शाह आलम ने पुलिस को बताया कि उस पर कितने मुकदमे कहां-कहां दर्ज हैं, खुद उसे नहीं पता।
पता चला है कि इसने कैसरबाग लखनऊ की आशा नाम की महिला से शादी की थी जो इस समय चरस के मामले में लखनऊ जेल में बंद है। आलम पर शहर के कई थानों में करीब दो दर्जन मुकदमों का पता चला है।