{"_id":"5bc6317dbdec22694a53bac6","slug":"hindu-youth-vahini-s-district-vice-president-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार, दोस्त के सगे भाई के घर की थी डेढ़ करोड़ की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिंदू युवा वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार, दोस्त के सगे भाई के घर की थी डेढ़ करोड़ की चोरी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज में व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा करते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ओर गिरफ्त में आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में किराना कारोबारी अभिषेक गुप्ता के घर डेढ़ करोड़ की चोरी में उसके ही सगे भाई विवेक और उसके दोस्त हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 16 लाख रुपये नगदी, लाखों के आभूषण समेत हथियारों के साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं।
कन्नौज शहर के अजयपाल मोहल्ला निवासी किराना कारोबारी अभिषेक गुप्ता के बंद पड़े मकान में नौ अक्तूबर की रात में नगदी समेत करीब डेढ़ करोड़ रुपये का माल उड़ा लिया था। यह चोरी की वारदात पुलिस के लिए चुनौती बनी थी। मामले के खुलासे के लिए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सर्विलांस टीम प्रभारी और सदर कोतवाल एके सिंह को खुलासे के लिए लगाया था। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीमों ने मंगलवार को पीड़ित अभिषेक गुप्ता के छोटे भाई विवेक गुप्ता और उसके पड़ोसी दोस्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संगठन हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने मकान से चोरी किए गए माल में से एक किलो 430 ग्राम सोने के आभूषण, 31 किलो 190 ग्राम चांदी, 16 लाख रुपये नगदी, पांच तमंचे, एक देशी रिवाल्वर समेत तीन जिंदा कारतूस समेत 56 खोखा, लोहा काटने का ग्लाइंडर, एक मोटर साइकिल बरामद की। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया। पीड़ित अभिषेक गुप्ता ने बताया कि करीब 80 लाख का माल बरामद हुआ है। अभी काफी सामान बरामद नहीं हुआ है।

असलहों का प्रदर्शन करना अनुज का शौक
कन्नौज में चोरी के आरोपियों से बरामद असलहे।
व्यापारी के घर करीब डेढ़ करोड़ की चोरी में गिरफ्तार हिंदू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता का शौक खुली जीप में घूमना असलहों का प्रदर्शन शौक था। उसने नेताओं और अधिकारियों में भी अपनी पैठा बना रखी थी। नेताओं, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर भी अपनी धाक जमाता था। 2017 के विधानसभा चुनाव में व उसके बाद हुए नगर पालिका के चुनावाें के मतदान दिवस के दिन वह सदर कोतवाली पुलिस, सर्विलांस अधिकारियों के साथ शहर में घूमता भी दिखा था। अधिकारियों के साथ उसकी दावत भी होती थी। खुलासा होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने एकांउट से उसे हटाने लगे हैं।
बालू खनन के घाटे की भरपाई के लिए रची थी साजिश
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता और विवेक गुप्ता उर्फ आशू ने बालू खनन का ठेका लिया था। खनन में घाटा होने पर दोनों पर कर्जा हो गया। कर्ज चुकाने के लिए विवेक ने भाई अभिषेक गुप्ता के मकान में चोरी की साजिश रच डाली। इसमें उसने अनुज को भी शामिल कर लिया। नौ अक्तूबर को विवेक लोहा काटने का कटर लेकर अनुज की छत पर पहुंचा। वहां से अभिषेक के मकान का जाल काटा और दोनों घर से माल पार कर ले गए थे। चोरी के बाद अनुज गुप्ता ने शहर निवासी एक रिश्तेदार के घर आभूषण छिपा दिए। जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस ने पाया कि अनुज को खुदागंज में रहने वाले सोनू गुप्ता ने कारतूस और कोतवाली क्षेत्र के गांव हीरापुरवा कुसुमखोर निवासी एक व्यक्ति ने तमंचे दिए थे। पुलिस अब उन दोनों की तलाश कर रही है।