{"_id":"5dadc35f8ebc3e93b31a7ead","slug":"head-constable-made-allegations-against-head-of-the-police-station-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल ने थानाध्यक्ष पर लगाए कई गंभीर आरोप, एसपी को संबोधित शिकायतीपत्र सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हेड कांस्टेबल ने थानाध्यक्ष पर लगाए कई गंभीर आरोप, एसपी को संबोधित शिकायतीपत्र सोशल मीडिया पर वायरल
Mon, 21 Oct 2019 09:21 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Oct 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
शिकायतीपत्र सोशल मीडिया पर वायरल
- फोटो : अमर उजाला
औरैया के फफूंद थाने में तैनात हेड कांस्टेबल कालीचरन की ओर से सोशल मीडिया पर एसपी को संबोधित शिकायतीपत्र के वायरल किए जाने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।शिकायतीपत्र में थानाध्यक्ष फफूंद अखिलेश जायसवाल पर उत्पीड़न के अलावा कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। साथ ही सुनवाई न होने पर आत्महत्या करने व नौकरी से इस्तीफा देने की बात कही गई है।
वहीं, इस संबंध में एसपी सुनीति का कहना है कि उन्हें इस तरह का कोई शिकायतीपत्र नहीं मिला है। शिकायत आने पर मामले की जांच कराई जाएगी। वायरल किए गए शिकायतीपत्र में हेड कांस्टेबल ने थानाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि वह कोर्ट के आदेश पर रिलीज होने वाले वाहन व मालखाने के माल में संबंधित से वसूली कर देने का दबाव बना रहे हैं।

साथ ही यह भी कहा है कि थानाध्यक्ष ने मांग पूरी न करने पर रिलीज का आदेश न दिए जाने की बात कही है। हेड कांस्टेबल का कहना है कि पैसा न दिलाने पर थानाध्यक्ष की ओर से नौकरी से बर्खास्त कराने, शराब आदि पीने का आरोप लगाकर डॉक्टरी कराकर जेल भेजने की धमकी दी जाती है।
16 अक्तूबर को अर्दली रूम के लिए फफूंद थाने पहुंचे एएसपी से भी थानाध्यक्ष ने शराब पीने व नशे में होने की शिकायत की थी। इस पर एएसपी ने सबके सामने उसे डांट कर भगा दिया था। उस समय थानाध्यक्ष ने सीएचसी दिबियापुर में उसका डॉक्टरी परीक्षण कराया था।

पीड़ित ने एसपी को संबोधित वायरल पत्र में यह भी कहा है कि 15 अगस्त को को मालखाना का अच्छा काम करने के लिए उसे एसपी की तरफ से सम्मानित किया जा चुका है। इन सभी बातों के चलते वह तनाव में है।
ऐसे में कभी भी आत्महत्या जैसा कदम उठा सकता है या इस्तीफा दे सकता है। उधर, इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल का कहना है कि हेड कांस्टेबल कालीचरन शराब के लती हैं। उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं।