फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hbtu five students involved in ragging

'डर्टी गेम' में फंसे एचबीटीयू के पांच स्टूडेंट

Thu, 15 Sep 2016 01:38 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
hbtu five students involved in ragging
डेमो पिक
कानपुर के हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में रैंगिग का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी के सीनियर स्टूडेंट ने मिलकर जूनियर को जबरन डांस कराया, जिसकी जानकारी संबंधित मामले की विडियो जारी होने पर मिली। इसके फौरन बाद यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) से इसकी शिकायत की गई।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने जांच कराई तो पांच छात्रों को रैगिंग करने का दोषी पाया गया। इन सबकी पहचान वीडियो क्लिप से की गई। बुधवार को पूछताछ भी हुई और नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी में पांच सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक सम्मानित हुए और चले गए। इसके बाद सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सीनियरों ने जूनियर से जबरन डांस कराया। मामला चीफ प्रॉक्टर के संज्ञान में आया। साक्ष्य खंगाले गए तो पता चला कि डांस जबरन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे संबंधित एक वीडियो क्लिप भी मिली है। यह मामला रैगिंग की श्रेणी में आता है। अब संबंधित स्टूडेंटों के खिलाफ कार्रवाई तय है। कुलपति प्रो. एमजेड खान का कहना है कि रैगिंग अपराध है। इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। जल्द ही कार्रवाई होगी।   


एचबीटीयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. एसके गुप्ता का कहना है प्रॉक्टोरियल बोर्ड की मीटिंग जल्द होगी, फिर आरोपी स्टूडेंटों को हॉस्टल से निष्कासित या फिर एक सेमेस्टर की पढ़ाई से वंचित करने पर मुहर लगाई जाएगी। पूछताछ की जा रही है। कुछ साक्ष्य भी मिले हैं। 


  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed