फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: misdeeds and threw the teenager in the field

हरदोई में दरिंदगी: दुष्कर्म कर किशोरी को खेत में फेंका, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 30 Aug 2021 11:48 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 30 Aug 2021 11:48 PM IST
सार

सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक धान के खेत में किशोरी को बेहोश पड़े देखा, तो सूचना परिजनों को दी। परिजन किशोरी को घर ले गए। यहां किशोरी ने परिजनों को बताया कि गांव निवासी किशन उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था। किशन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Hardoi: misdeeds and threw the teenager in the field
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात लापता हुई किशोरी सोमवार सुबह गांव में ही धान के खेत में बेहोश पड़ी मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उठाकर घर ले गए। यहां किशोरी ने गांव के ही युवक पर बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म के बाद खेत में फेंक देने की जानकारी दी।
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात उसकी पुत्री (16) घर में ही सोई थी। रविवार सुबह जब परिजन जागे तो किशोरी घर में नहीं थी।
विज्ञापन


इस पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक धान के खेत में किशोरी को बेहोश पड़े देखा, तो सूचना परिजनों को दी। परिजन किशोरी को घर ले गए। यहां किशोरी ने परिजनों को बताया कि गांव निवासी किशन उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था। किशन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। खेत में कैसे आई यह जानकारी किशोरी नहीं दे पाई। कोतवाल सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी से आरोपी की होती थी फोन पर बात
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक दुष्कर्म के आरोपी किशन और पीड़ित किशोरी के बीच बातचीत फोन पर लंबे समय से चल रही थी। कुछ दिन पहले इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई थी। किशोरी के पिता के मुताबिक उसने गांव के संभ्रांत लोगों के साथ जाकर किशन की शिकायत उसके पिता से की थी। कुछ दिनों तक किशन और किशोरी के बीच दूरियां बनी रहीं, लेकिन इसके बाद यह घटना घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed