{"_id":"b1aa8e7f7122904ede66ab851869c0d0","slug":"gun-shot-in-kakadeo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली-बम से थर्राई काकादेव पुरानी बस्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली-बम से थर्राई काकादेव पुरानी बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 09 Mar 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकादेव पुरानी बस्ती में शनिवार देर रात बदमाशों ने पचासों राउंड गोलियां और बम चलाकर इलाका हिला दिया। पथराव करके घर के बाहर खड़ी सपा नगर उपाध्यक्ष सुमन शुक्ला समेत तीन कारों के शीशे चकनाचूर कर डाले। करीब आधा घंटे तक बदमाश गोलीबारी और पथराव करते रहे।
इस दौरान लोग अपने घरों में दुबके रहे। बाद में काकादेव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 315, 32 बोर, 12 बोर और 9 एमएम बोर के खोखे बटोरे। रविवार तक मुहल्ले में कारतूस के खोखे बिखरे पड़े रहे। पुलिस ने सपा नेता की तरफ से अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
सपा नगर उपाध्यक्ष सुमन शुक्ला काकादेव पुरानी बस्ती में रहती हैं। इनका बेटा सुभाष शुक्ला भी सपा से जुड़ा है। सुभाष ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने एक बजे 15-20 बाइकों से 20-30 बदमाश आए और गली में फायरिंग शुरू कर दी। बम और पत्थर भी चलाए। तड़ातड़ गोलियां और बम चल रहे थे।
विज्ञापन
बदमाशों ने पूरी सड़क पर घूम-घूमकर गोली, बम और पत्थर चलाए। उनकी कार, नीरज सक्सेना की वैन और एक अन्य शख्स की कार के शीशे पथराव कर तोड़ डाले। कारों की बॉडी भी क्षतिग्रस्त कर दी। सपा नेता के मुताबिक बदमाशों ने उनकी कार पर गोलियां भी चलाईं। इससे दो जगह छेद हो गए।
रोडवेज कर्मी हरीशचंद्र दिवाकर के घर के गेट को भेदते हुए गोलियां निकल गईं। एक गोली उनके घर की दीवार में जा धंसी। सुभाष के मुताबिक करीब आधा घंटे तक तांडव करने के बाद बदमाश बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद कंट्रोल रूम के जरिए काकादेव पुलिस को सूचना दी गई।
काकादेव एसओ उदय प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों का कहना है कि पुलिस को घटनास्थल पर 315 बोर, .32 बोर और 9 एमएम के साथ 12 बोर के 40 से ज्यादा खोखे मिले हैं। रविवार शाम को एक खोखा कारतूस सपा नेता की कार में पड़ा मिला।
हरीशचंद्र दिवाकर के घर में दीवार में गोली धंसी हुई थी। एसओ के मुताबिक सपा नेता सुभाष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ फायरिंग, पथराव और बमबाजी की एफआईआर दर्ज की गई है। सेवन सीएलए भी लगाया जाएगा। एसओ के मुताबिक मौके से छह खोखे मिले हैं।