{"_id":"581b60eb4f1c1bad314377d6","slug":"girl-raped-by-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार के वो ‘39 दिन’, लड़की ने सिसक-सिसककर सुनाई दास्तान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलात्कार के वो ‘39 दिन’, लड़की ने सिसक-सिसककर सुनाई दास्तान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 03 Nov 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई यह घटना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़की ने सिसक-सिसककर बलात्कार के ‘39 दिन’ की दास्तान पुलिस और परिवारवालों के सामने सुनाई। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए वह चीखती रही, चिल्लाती रही।
हमीरपुर मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से करीब डेढ़ महीने पहले बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ 39 दिन लगातार दुराचार किया गया। मौका देखकर घर वापस आई किशोरी ने अपने साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों के साथ गुरुवार को कोतवाली पहुंची किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने 376 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते 24 सितंबर को सढ़ा निवासी युवक राजेंद्र मिश्र बहला फुसलाकर ले गया था। लोकलज्जा वश किशोरी के परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर गुपचुप तरीके से उसका पता लगाते रहे। बुधवार को उन्हें पता चला कि उनकी पुत्री को बांदा में कहीं बंधक बनाकर रखा गया है। इसी बीच किशोरी मौका पाकर वहां से भाग निकली। गुरुवार को परिजन उसे कोतवाली लेकर आए। लड़की ने बताया कि उसे राजेंद्र ने बंधक बनाकर रखा और लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा। इस पर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 376/363/328/342 व चार पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। युवती की उम्र 16 वर्ष बताई गई है। दोनों अलग-अलग बिरादरी के हैं। कोतवाल घनश्याम पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा है।