फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl murder in dehat

सिकंदरा में बाप ने मासूम बेटी की बलि चढ़ाई

Mon, 07 Sep 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Mon, 07 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
girl murder in dehat
सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमौरा गांव में शनिवार रात एक पिता ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपनी नौ साल की मासूम बेटी की हथौड़ा-हैंडपंप के हत्थे से कूंचकर बलि दे दी। बरछी से भी उसके शरीर को गोदा।
विज्ञापन


इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद पिता कमरा अंदर से बंद कर बेटी की लाश पर नाचता रहा। उस वक्त पत्नी और अन्य बच्चे पड़ोस में गए हुए थे। वे लौटे तो वारदात का पता चला। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस आने पर बमुश्किल उसे पकड़ा जा सका।
विज्ञापन


जमौरा गांव में गिरजेश पाल (40) अपनी पत्नी सुनीता और तीन बच्चों अंकित (15), अमन (12) और खुशी (9) के साथ रहता है। गिरजेश गांव में साइकिल पंक्चर जोड़ने की दुकान किए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात नौ बजे के करीब गिरजेश अपनी बेटी खुशी को लेकर कमरे में सोने चला गया। पत्नी और दोनों बेटे पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर चले गए। आधा घंटे बाद बड़ा बेटा अमन घर लौटा और दरवाजे के छेद से झांका तो खून से लथपथ खुशी की लाश दिखी।

उसने मां सुनीता को जाकर सूचना दी। मां की चीखें सुनकर आसपास के लोग आ गए और उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन गिरजेश ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर लोग छत पर चढ़कर गए तो अंदर का नजारा देखकर सहम गए।

गिरजेश अपनी बेटी की लाश पर जोर-जोर से नाच रहा था और सिर से लेकर पैर तक खून से सना था। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह हाथ में बरछी लेकर सबको डराने लगा। बाद में लोगों ने उस पर पत्थर मारे तो वह काबू में आया।

इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गिरजेश को दबोच लिया। पत्नी सुनीता बेटी की लाश देखकर सुधबुध खो बैठी और वहीं पर गिर पड़ी। पत्नी ने बताया कि गिरजेश आए दिन तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ा रहता था और कोई उसका तांत्रिक गुरु भी था।

घर में आए दिन झगड़ा-मारपीट भी करता था। शनिवार रात आठ बजे भी उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी और बाद में बेटी को लेकर अंदर पूजा के कमरे में सोने चला गया था। एसओ जयप्रकाश यादव ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर आरोपी गिरजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पोस्टमार्टम में पता चला है कि मासूम के सिर पर हथौड़े और शरीर पर बरछी से भी वार किए गए हैं। जिस कमरे में गिरजेेश अपनी बेटी को साथ में लेकर गया था, वहां उसने पूजा आदि भी की। कमरे में सिंदूर, अगरबत्ती आदि पूजा का सामान भी मिला है।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने आला कत्ल बरामद किया है। हालांकि पुलिस ने आलाकत्ल के बारे में कुछ भी नहीं कहा। कहा कि मामले में तहकीकात जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed