फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gangrep girl , reports filed tampering

बालिका को अगवाकर गैंगरेप, छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 May 2015 03:42 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 24 May 2015 03:42 AM IST
विज्ञापन
Gangrep girl , reports filed tampering
गोविंद नगर में शुक्रवार देर रात दो अज्ञात युवकों ने नौ वर्षीय बालिका को अगवाकर उससे गैंगरेप किया और बदहवास हालत में उसे छोड़कर भाग निकले।  पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने इसे छेड़खानी का मामला बताते हुए पॉस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। इसे लेकर पीड़ित परिवार के साथ मोहल्ले वाले नाराज हैं।
विज्ञापन

पीड़ित बालिका एक मजदूर की बेटी है। मजदूर झोपड़ी बनाकर गोविंद नगर इलाके में पत्नी और तीन बच्चियों के साथ रहता है। वह शुक्रवार को बड़ी बेटी के साथ पैतृक गांव गया हुआ था। घर पर पत्नी और दो बेटियां थीं। मजदूर की पत्नी ने बताया कि शुक्रवार रात वह तीन साल की छोटी बेटी के साथ चारपाई पर सो रही थी, जबकि मझली बेटी बगल ही दूसरी चारपाई पर अकेले सो रही थी। मां ने बताया कि देर रात दो अज्ञात युवक मझली बेटी को उठाकर ले गए और उससे दुराचार किया। गैंगरेप के बाद बदहवास हालत में आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। कुछ देर बाद वह लड़खड़ाते हुए घर पहुंची और आपबीती बताई। बेटी की हालत देखकर परिजनों सहित मुहल्ले के लोगों की भी रूह कांप उठी।   
विज्ञापन


एक बच्ची को घर के बाहर से अगवा करके दो युवकों ने छेड़खानी और अश्लीलता की थी। पीड़ित की तहरीर पर दोनो अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही है। -विनोद मिश्रा, गोविंद नगर एसओ
विज्ञापन
विज्ञापन


न मेडिकल कराया और न कब्जे में लिए कपड़े
बालिका के साथ हुए गैंगरेप की घटना को गोविंदनगर पुलिस ने पूरी तरह दबाने की कोशिश की। पुलिस ने न तो बालिका का मेडिकल कराया और न ही उसके कपड़ों को कब्जे में लेकर उसकी फोरेंसिक जांच कराने की कोशिश की। मामला दबाने के लिए पुलिस शुरू से लेकर आखिरी तक घटना को छेड़खानी ही दर्शाती रही। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाए मामले को दबाने में लग गई।


पीड़ित परिवार के लिए अशिक्षा बनी अभिशाप
मासूम बेटी के साथ हुए गैंगरेप में पीड़ित परिवार के लिए अशिक्षा अभिशाप बन गई। परिजनों के पढ़े-लिखे नहीं होने का पुलिस ने भी सीधा फायदा उठाया। मासूम के पिता ने बताया कि पुलिस ने बहनोई से बोलकर तहरीर लिखवाई और अंगूठा लगवा लिया। उन्हें तो यह भी पता नहीं की रिपोर्ट किन धाराओं में हुई है। पुलिस ने जो बता दिया बस उसी पर न्याय की आस लगाकर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed