फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Gangrep effort with minor

नाबालिग से गैंगरेप का प्रयास, विरोध पर दो मंजिले से फेंका

Mon, 13 Apr 2015 03:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 13 Apr 2015 03:13 AM IST
विज्ञापन
Gangrep effort with minor
बाबूपुरवा इलाके में तीन युवकों ने मंगलवार को एक किशोरी से रेप का प्रयास किया और विरोध करने पर उसे दो मंजिले से नीचे फेंक दिया। इससे पीड़िता के दोनों पैर और रीढ़ की हड्डी टूट गई। किशोरी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को होश में आने पर पीड़िता की आपबीती के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रेप के प्रयास और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तीनों ही आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, 17 वर्षीय पीड़िता गत मंगलवार (सात अप्रैल) को घर में अकेली थी, तभी शाम करीब छह बजे आरिफ, टेगन व आजम घर में घुस आए और किशोरी को दबोच लिया। तीनों ने रेप का प्रयास किया तो किशोरी हमलावर हो उठी। इससे झुंझलाए तीनों ने किशोरी को पकड़ा और दो मंजिले से नीचे फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के नीचे गिरने की आवाज सुनकर तमाम लोग घर से बाहर आ गए। उस वक्त लोगों ने यही समझा कि किशोरी छत से गिर गई। यह भी खुसुर-पुसुर हुई कि वह खुद ही कूद गई। खैर, पड़ोसियों से सूचना पाकर कुछ देर में घरवाले भी आ गए और किशोरी को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती करा दिया।

शनिवार को होश में आने के बाद किशोरी ने घरवालों को आपबीती बताई। इस पर पिता ने मामले की जानकारी थानाध्यक्ष बाबूपुरवा अजयराज वर्मा को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रेप के प्रयास, मारपीट, गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं के तहत आरिफ, टेगन और आजम, निवासी अज्ञात के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली।

एफआईआर के तथ्यों के विपरीत क्षेत्र में एक दूसरी कहानी भी लोगों की जुबान पर है। उसके मुताबिक, यह प्रेम-धोखे और हवस से जुड़ा मामला है। हालांकि उस घटनाक्रम के मुताबिक भी अभियुक्तों का अपराध एफआईआर में दर्ज अपराध से कम नहीं है।

बाबूपुरवा एसओ अजयराज वर्मा ने बताया कि नाबालिग के होश में आने के बाद बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों पर पास्को एक्ट भी लगाया गया है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


किशोरी से रेप का प्रयास हुआ या गैंगरेप के सवाल पर उन्होंने बताया कि अभी पिता ने जैसी तहरीर दी है, वैसी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के मेडिकल और मामले की तफ्तीश में जो तथ्य सामने आएंगे, आरोपियों के खिलाफ उसी मुताबिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed