फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gangrape accused of rape victims brother

रेप पीड़ित गर्भवती के बड़े भाई पर महिला प्रधान लगा रही गैंगरेप का आरोप

Wed, 22 Mar 2017 04:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
gangrape accused of rape victims brother
डेमो पिक
रेप के बाद गर्भवती हुई किशोरी के बड़े भाई और उसके दोस्तों पर महिला प्रधान ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। गर्भवती किशोरी के साथ रेप करने का आरोप इस महिला प्रधान के पति पर है। कोर्ट और पुलिस की कार्रवाई के बीच मामला पेंचीदा होता जा रहा है।   
विज्ञापन


फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र की एक महिला ग्राम प्रधान से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। तीनों ने प्रधान के देवर को तमंचा सटाने के बाद वारदात को अंजाम दिया। यह आरोप खुद महिला ग्राम प्रधान ने लगाया है। उनका कहना है कि इस मामले में कोर्ट का रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश भी पुलिस को मिल चुका है। इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा रही है। प्रधान ने अब पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए सीएम को शिकायती पत्र भेजा है। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान के मुताबिक एक मार्च को वह देवर के साथ बाइक से शहर से गांव जा रही थी। गाजीपुर थाने के सरकी गांव के पास देवर ने लघुशंका के लिए बाइक रोकी। उसी समय बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। इनमें दो गांव के और तीसरा बांदा जिले के कमासिन का रहने वाला था। तीनों ने उन पर तमंचा ताना और पुलिस चौकी से दूसरी ओर एकांत में ले गए। देवर विरोध न करे, इसके लिए उसे तमंचा सटाए रहे। वारदात के बाद तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। प्रधान का आरोप है कि उसने थाने जाकर खबर दी। थाने में शिकायती पत्र देने बाद दूसरे दिन बुलाया गया। कोई कार्रवाई न होने पर मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल में पर्चा बनवाया। पुलिस के साथ न आने की वजह से मेडिकल नहीं हो सका। कोर्ट ने 17 मार्च को गैंगरेप के आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उधर, एसएसआई सत्यपाल सिंह का कहना है कि कोर्ट का आदेश थाने नहीं पहुंचा है। किसी दूसरे के आदेश दिखाने पर विश्वास नहीं किया जा सकता। आदेश आने पर कार्रवाई कर जांच होगी। घटना के बाद पीड़िता कभी भी शिकायत लेकर थाने नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या पति के बचाव में उतरी प्रधान
प्रधान ने रेप के आरोप में जिन तीन लोगों को नामजद किया है, उनमें एक युवक गर्भवती किशोरी का बड़ा भाई है। वह कई साल से दिल्ली में नौकरी करता है। किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी इसी महिला प्रधान का पति है। इससे पुलिस की जांच का एक बिंदु यह भी है कि प्रधान ने पति के बचाव में ऐसा कदम तो नहीं उठाया, जिससे दबाव बनाकर समझौता किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed