फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang rape of child and took scrape her face by dread devil peaple

कालिंजर में गैंगरेप के बाद बच्ची के चेहरे का मांस नोच ले गए ‘खूंखार दरिंदे’

Sat, 29 Oct 2016 05:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Oct 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन
gang rape of child and took scrape her face by dread devil peaple
घर के नजदीक कब्रिस्तान में पड़ी मिली लाश
बांदा में ऐतिहासिक कालिंजर किले के पास गैंगरेप के बाद बच्ची के चेहरे का मांस नोच ले गए ‘खूंखार दरिंदे’। धनतेरस की शाम पड़ोसी के घर कुछ अच्छा खाना मिलने की उम्मीद से निकली 14 वर्षीय बच्ची की अज्ञात लोगों ने निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। शव अर्द्धनग्न अवस्था में घर से 200 मीटर दूर कब्रिस्तान में मिला। 
विज्ञापन

घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बेहद गरीब परिवार की बच्ची शुक्रवार को शाम घर से यह कहकर निकली थी  कि पड़ोसी के घर जा रही है। सुबह उसका शव कब्रिस्तान में पड़ा मिला। जिस्म के ऊपरी हिस्से के कपड़े बरकरार थे। निचले हिस्से के कपड़े गायब मिले। चेहरे का मांस नुचा था। पास में ही खून के छींटों वाला पत्थर भी पड़ा था। शनिवार सुबह कालिंजर किले में मंदिर जा रहे ग्रामीणों ने देखा तो चौकीदार व घर वालों को खबर दी। थानाध्यक्ष अनूप पांडेय पुलिस बल के साथ आ गए। पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल कर खून भरे मिट्टी के नमूने लिए और शव को सीलबंद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृृतका की दादी ने बताया कि अक्सर पड़ोस के लोग उसे और उसके अन्य भाई-बहनों को खाना दे देते थे। थानाध्यक्ष अनूप पांडेय का कहना था कि अभी रिपोर्ट इसलिए नहीं दर्ज हुई कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed