फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang misdeed with girl near the commissioner's residence in kanpur

यूपी: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, कानपुर क्लब के पूर्व डायरेक्टर समेत छह पर एफआईआर, चार गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2020 10:43 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Mar 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
gang misdeed with girl near the commissioner's residence in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में ग्वालटोली थाना क्षेत्र में कमिश्नर आवास के पास एक बंगले में चार युवकों ने असम की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर बाहर आई युवती ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी कार कब्जे में ली है। वहीं युवती को महिला थाने भेजा गया है। कमिश्नर आवास के पास रात करीब पौने ग्यारह बजे सड़क पर एक युवती शोर मचाते हुए बंगले से बाहर आई। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। यह देख स्थानीय लोग वहां पहुंचे और उससे बातचीत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पता चला कि युवती असम की रहने वाली है और वह हिंदी नहीं बोल पाती है। इसलिए लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। ग्वालटोली इंस्पेक्टर विजय शंकर पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवती को महिला थाने भेजा। बताया कि युवती के कपड़े अस्तव्यस्त हैं। मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों की कार कब्जे में ली गई है। कार नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। युवती की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हैरानी की बात ये है कि थानेदार ने आलाधिकारियों तक को घटना जानकारी नहीं दी।


महिला थाना एसओ वर्षा श्रीवास्तव का कहना है कि युवती काफी डरी हुई। उसकी हालत सामान्य होने पर आगे पूछताछ की जाएगी। इस मामले में कानपुर क्लब के पूर्व डायरेक्टर अमित अग्रवाल समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जिसमें से पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed