फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gang misdeed with girl by hostage in Fatehpur

फतेहपुर: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 31 Dec 2020 07:56 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Gang misdeed with girl by hostage in Fatehpur
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में एक युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म और वेश्यावृत्ति कराने के मामले में पुलिस ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कुछ लोगों पर वर्ष 2017 से 4 सितंबर 2020 तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि उसे एक युवक 2017 में बहला फुसला कर कानपुर ले गया था। एक उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैक मेल किया जाता रहा। उससे वेश्यावृत्ति भी कराई गई। उसके विरोध करने पर उसे तरह-तरह की यातनाएं दी गईं।
विज्ञापन


किसी तरह से वह आरोपियों के चंगुल से छूटी। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट से गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर संतोष कुमार अवस्थी, प्रीती देवी पत्नी रवि अवस्थी निवासी बघैचा थाना थरियांव, सविता देवी पत्नी राजेश तिवारी निवासी बिंदकी, प्रदीप तिवारी पुत्र डॉ. गिरधारी लाल तिवारी निवासी मकान नंबर 17 एस बृहस्पति नगर यशोदा नगर कानपुर बाईपास, दिनेश निवासी कानपुर कुसमांडा मंदिर घाटमपुर, अरविंद गुप्ता के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed