फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gambling club in rich house

आलीशान मकान में चल रहा था जुआ क्लब और सट्टा कारोबार

Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
gambling club in rich house
डेमो
पुखरायां में पुलिस ने बुधवार रात कस्बे में सुखाई तालाब के पास आलीशान मकान में अरसे से चल रहे जुआ क्लब पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से पांच लोगों गिरफ्तार किया और  37,870 रुपये व ताश गड्डी आदि बरामद किए।
विज्ञापन


भोगनीपुर कोतवाली के एसएसआई अनूप दुबे ने बताया कि एसपी के आदेश पर चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने छापा मारा। पकडे़ गए आरोपियों ने अपने नाम सुखाई तालाब निवासी अजीत सिंह उर्फ  लालू सचान, बारामासी मोहाल निवासी मोहम्मद रईस, कस्बे के अंबेडकरनगर निवासी जमील, बाबा मोहाल निवासी अनीश, कालपी-जालौन मार्ग अंतर्गत राम चबूतरा निवासी लतीफ खां उर्फ कल्लू बताए हैं।
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया आरोपियों के खिलाफ जुआ क्लब संचालित करने और सट्टा लगवाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनको कोर्ट भेजा गया है। लोगों ने बताया कि अजीत सिंह के मकान में लंबे अरसे से जुआ और सट्टे का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था। अभी तक पुलिस इस ओर से मुंह फेरे रही। एक साल पहले मुख्य संचालक को पकडे़ जाने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed