{"_id":"57f5066e4f1c1baf2726f661","slug":"fun-of-gods-and-uppercast-on-whatsap-group-bsp-leader-wanted-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप ग्रुप में भगवानों का मजाक उड़ाने वाले बसपा नेता की पुलिस को तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सएप ग्रुप में भगवानों का मजाक उड़ाने वाले बसपा नेता की पुलिस को तलाश
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 05 Oct 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये बसपा नेता उड़ाता था भगवानों और ऊंची जातियों का मजाक
कानपुर बिल्हौर में रहने वाला एक बसपा नेता कई दिनों से अपने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से हिंदू भगवानों, देवी-देवताओं और सवर्ण जातियों का मजाक उड़ाने का काम कर रहा था। उसके ग्रुप में शामिल पांच सदस्यों की तलाश अब पुलिस कर रही है। कोतवाली पुलिस ने बसपा नेता समेत कई लोगों पर साइबर एक्ट और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंगलवार को अधिवक्ता कुश अग्रिहोत्री ने शिवराजपुर ब्लाक के छतरपुर से बसपा समर्थक इंद्र नारायण भारती द्वारा बहुजन समाज पार्टी 2017 नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में देवी-देवाताओं और हिंदू धर्म के कई सवर्ण जातियों पर शर्मनाक टिप्पणी कर जनभावनाएं आहत करने की शिकायत की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने बुधवार को इंद्र नारायण भारती के विरुद्ध साइबर एक्ट और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इंसपेक्टर अमल पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को एक आरोप के एक संबंधी को हिरासत में लिया था, अब जल्द ही इंद्रपाल पर भी शिकंजा कसते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को संयम रखते हुए धैर्य बरतने की अपील की है। वहीं, हिंदूवादी संगठन के कई पदाधिकारियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बीडीसी सदस्य को लेकर रोष जताया।