{"_id":"5d90440e8ebc3e013c6cbb0c","slug":"friendship-with-girl-student-on-facebook-and-blackmail-done-by-making-pornographic-videos-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती, अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, एक लाख रुपए वसूलने के बाद रखी ये डिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती, अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल, एक लाख रुपए वसूलने के बाद रखी ये डिमांड
Sun, 29 Sep 2019 11:55 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 29 Sep 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर के ग्वालटोली में दोस्त की शर्मनाक करतूत सामने आई। दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया। ब्लैकमेल कर उससे एक लाख रुपये वसूल लिए। पांच लाख रुपये और मांगने पर छात्रा की बहन ने ग्वालटोली थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में एक अधेड़ भी शामिल है।
मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी छात्रा शूटरगंज में किराये के मकान में रहकर स्नातक की पढ़ाई कर रही है। साथ उसके बड़ी बहन भी रहती है। वह शिक्षिका हैं। पीड़िता के मुताबिक कुछ महीने पहले उसकी कल्याणपुर निवासी शुभम गुप्ता उर्फ शुभ से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच व्हाट्सएप चैट होने लगी। छात्रा के मुताबिक आठ सितंबर को शुभम ने उसे गंगा बैराज पर मिलने के लिए बुलाया।

यहां पर शुभम का दोस्त प्रेमनगर चमनगंज निवासी इफ्तिखार हुसैन भी मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसने सोशल मीडिया पर वीडियो को अपलोड करने की धमकी देकर छह लाख रुपये मांगे। इस पर छात्रा ने एक लाख रुपये दे दिए।
छात्रा ने जब बहन को पूरी घटना बताई तो उन्होंने शुभम को फोन करके मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता के मुताबिक जब वह उससे मिली तो उसने कहा कि पांच लाख रुपये नहीं मिले तो जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। इस पर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, वसूली, जान से मारने की धमकी, आईटी एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोशल मीडिया पर सावधानी बरतें
- अनजान शख्स से दोस्ती करने से बचें।
- अगर किसी ने आपकी फेक आईडी बनाई है तो साइबर सेल में शिकायत करें।
- सोशल मीडिया पर किसी से निजी जानकारियां साझा न करें।
- अनजान ईमेल या मैसेज का रिप्लाई न करें, किसी अनजान लिंक पर भी क्लिक न करें।