फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four student are charged by tampering girls

लड़कियों को शराब पिलाकर छेड़छाड़ करने वालों को मिली ये सजा

Tue, 28 Mar 2017 10:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
four student are charged by tampering girls
डेमो पिक
छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले में कानपुर यूनिवर्सिटी के चार छात्रों को एक महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। अब ये चारों न तो क्लास में बैठ पाएंगे न ही हॉस्टल में रह पाएंगे। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन ने पूरे मामले की जांच महिला शिकायत प्रकोष्ठ को दी है। प्रकोष्ठ को एक महीने के अंदर जांच रिपोर्ट देनी है। 
विज्ञापन


कानपुर यूनिवर्सिटी के यूआईईटी की केमिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की दो छात्राओं ने केमिकल इंजीनियरिंग थर्ड ईयर के स्टूडेंट दिव्यांशु, सत्यम, अनुपम और गौरव पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। लिखित शिकायत करके कहा कि कक्षा में पढ़ने वाले दोस्तों ने पनकी में पार्टी रखी और बहाने से बुलाकर ले गए। वहां कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर शराब पिला दी, फिर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी छात्र भागे। मामला 23 मार्च का था और छात्राओं ने 25 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


कैफेट एरिया के बाहर पहुंचकर हंगामा भी किया। एक आरोपी छात्र की पिटाई भी कर दी। इस मामले का संज्ञान कुलपति ने लिया और आरोपी छात्रों को कक्षा से निलंबित और हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। कुलपति ने बताया कि पूरे मामले की जांच महिला प्रकोष्ठ को दी गई है। प्रकोष्ठ में प्रति कुलपति प्रो. आरसी कटियार, प्रो. मृदुला भदौरिया, डॉ. अंशु यादव, डॉ. अर्पिता यादव और डॉ. विजय लक्ष्मी त्रिवेदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोगों का पैनल बैठेगा, फिर आरोपी छात्रों से पूछताछ होगी। अलग-अलग बयान दर्ज किए जाएंगे। नोटिस देकर स्टूडेंटों के माता-पिता को बुलाया जाएगा। लड़कियों से भी पूछताछ होगी। यदि जांच में आरोप सही साबित हुए तो चारों छात्रों को यूनिवर्सिटी से निष्कासित किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed