{"_id":"5ce380dfbdec220752495e47","slug":"four-lakh-cheats-from-women-for-job-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नौकरी के नाम पर चार लाख ठगे, शिकायत करने थाने पहुंची युवतियों से दरोगा ने की अभद्रता, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: नौकरी के नाम पर चार लाख ठगे, शिकायत करने थाने पहुंची युवतियों से दरोगा ने की अभद्रता, हंगामा
Tue, 21 May 2019 05:48 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 May 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : गूगल
कानपुर के सिविल लाइंस में नौकरी के नाम पर एक स्कूल के कर्मचारी ने दो युवती से चार लाख रुपये ऐंठ लिए। नौकरी न मिलने पर युवतियां सोमवार को कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। इस बीच एक दरोगा ने बातचीत के दौरान युवतियों से अभद्रता कर दी। इस पर युवतियों ने हंगामा किया। इंस्पेक्टर ने मामला शांत कराया।
कोहना निवासी साहिस्ता परवीन एमए की पढ़ाई कर रही हैं। ग्वालटोली निवासी उनकी दोस्त कौशिकी मिश्रा बीएससी पास हैं। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले सिविल लाइंस निवासी एक युवक से मुलाकात हुई थी। वह उन्नाव केसरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी है।

Trending Videos
साहिस्ता और कौशिकी ने बताया कि युवक ने उन्नाव केएक स्कूल में संविदा पर शिक्षक पद पर नौकरी लगवाने की बात कहकर दो-दो लाख रुपये लिए थे। इंस्पेक्टर आशीष कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में तहरीर मिली थी लेकिन बाद में वादी ने तहरीर वापस ले ली। अगर तहरीर मिलेगी तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।
पैसे आए कहां से
जब दोनों युवतियां थाने पहुंची तो एक दरोगा उनसे मिला। उसने थाने आने का कारण पूछा तो उन्होंने ठगी की घटना बताई। इस पर दरोगा ने कहा कि बाकी बात तो ठीक है कि आखिर इतना पैसा आया कहां से। इस बात को लेकर युवतियों से उसकी नोकझोंक हो गई।