फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Five lakh fraud in the name of job in the Navy in kannauj

कन्नौज: नेवी में नौकरी के नाम पर पांच लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 21 Jun 2020 09:13 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 21 Jun 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Five lakh fraud in the name of job in the Navy in kannauj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कन्नौज जिले के तालग्राम में युवक से नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


थाना तालग्राम के भीकमपुर साहनी निवासी शेखर सिंह चंदेल पुत्र रघुवीर सिंह चंदेल ने बताया कि तीन साल पहले गोरखपुर मोहनपुर जंगल सोली निवासी मुकेश कुमार ने नेवी में नौकरी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भरोसा कर 50 हजार रुपये दे दिए। बताया कि आरोपी ने नोएडा सेक्टर 66 निवासी धर्मेंद्र कुमार, कृष्ण गिल और उत्तरी दिल्ली निवासी अब्दुल कालम, जसोदा गांव का रवींदनाथ चौधरी, दिल्ली के शास्त्री पार्क निवासी कुमारी मौसम आदि समेत छह लोगों के साथ भी नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चार लाख पचास हजार दो सौ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। अब तक किसी की नौकरी नहीं लगी। आरोपी अब फोन भी नहीं उठाता है। पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed