{"_id":"57ca7daa4f1c1b3d782ccfa9","slug":"five-deaths-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 03 Sep 2016 04:08 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार और उसमें फंसा चालक का शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में कार और कंटेनर की टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि प्रत्यक्षदर्शियों के रोंगटे खड़े हो गए। मरने वाले पांचों लोग पीलीभीत जिले के निवासी हैं।
पीलीभीत गांव से कन्नौज जा रही वैगनआर कार की टक्कर हरदोई- शाहाबाद हाईवे पर कंटेनर से टकरा गई। इस भिड़ंत में कार में सवार थाना सोनगढ़ी निवासी सगे भाई मो. आरिफ और परवेज व गांव नेवरिया के राजू, दानिश, मो. सैफ की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरिफ, परवेज, राजू की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दानिश और सैफ ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। इनमें से नेगवा गांव निवासी तस्लीम गंभीर रूप से घायल है उसे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है। मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है अभी तक अस्पताल में किसी के भी घरवाले नहीं पहुंचे हैं। कार को टक्कर मारने वाला कंटेनर महाराष्ट्र का है। कंटेनर के ड्राइवर और क्लीनर दोनों हादसे के बाद से फरार हैं। पुलिस गाड़ी नंबर के जरिये कंटेनर के मालिक का पता लगाने में जुटी है।