{"_id":"16162b1eba2a497ff6c969a50ddb5618","slug":"firing-in-rice-mill-7-person-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल राइस में कब्जे को लेकर हथगोले चले, सात जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिल राइस में कब्जे को लेकर हथगोले चले, सात जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र मेंबढ़ौली मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक राइस मिल में कब्जे को लेकर दो पक्षों में हथगोले चले, जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग जख्मी हो गए।
एक युवक को इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। वहीं तीन लोगों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।
मंगलवार सुबह राइस मिल में अचानक धमाके की आवाज के साथ शोर होने पर लोग दहशत में आ गए। पुलिस के पहुंचने पर भीड़ जुट गई। मौके पर मिले दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
वहां से घायल कस्बे के किदवईनगर निवासी धर्मेंद्र सचान, गुरुशरण सचान, नगरपालिका रोड निवासी सौरभ दीक्षित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से तीनाें लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गुरुशरण के भाई संतशरण ने बताया कि राइस मिल वह और अजय अग्रवाल, उनके भाई विजय अग्रवाल और संजय अग्रवाल साझेदार हैं, जिसमें अजय और उनके दोनों भाई मिल पर कब्जा किए हैं।
मिल में खड़े पेड़ और एक प्लांट का सामान बेंचने की जानकारी पर वह परिवार के साथ उनसे बात करने गए। बातचीत में ही विजय, अजय, संजय, प्रतीक और उमंग ने हथगोला और राइफल से हमला कर दिया।
विजय अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली से करीब दो दर्जन लोगों को लेकर धर्मेंद्र सचान, गुरुशरण, सौरभ दीक्षित, संतशरण सचान मिल में आ धमके जो बंदूकें, रायफल और हथगोले लिए थे।
उन लोगों ने गालियां देते हुए हमला कर दिया। हथगोला लगने से अजय का पुत्र प्रतीक जख्मी हो गया। बचाने में उनकी पत्नी सुनीता और पुत्र उमंग भी जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया है।
मिल का गेटमैन असेवा निवासी लालजी भी जख्मी हुआ है। कोतवाल अंबरीश यादव ने बताया कि मिल में कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। दोनाें पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।