फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   fireworks maker murder in fatehpur

पटाखा फुस्स निकलने पर आतिशबाज के लिए ‘यमराज’ बने शराब में धुत बाराती

Wed, 24 May 2017 08:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 24 May 2017 08:26 AM IST
विज्ञापन
fireworks maker murder in fatehpur
डेमो पिक
पटाखा फुस्स निकलने की सजा एक आतिशबाज को इस कदर भुगतनी पड़ी कि उसके परिवारवाले अब दाने-दाने को मोहताज हो जाएंगे। यूपी के फतेहपुर में सोमवार शाम शादी समारोह की खुशियां अचानक मातम में उस समय बदल गईं जब एक पटाखा जलते-जलते बीच में ही फुस्स हो गया।  
विज्ञापन

 
सुंधवा गांव निवासी वीरेंद्र लोधी (40) पुत्र मेवालाल उधन्नापुर के आतिशबाजों के यहां काम करता था। वह सोमवार शाम मलवां थाने के शिवबक्स का पुरवा मजरे भदवा गांव निवासी विजय उर्फ कल्लू की बारात में आतिशबाजी छुड़ाने गया था। आगवानी के दौरान वह शराब के नशे में था। इसी बीच पटाखा छुड़ाने को लेकर बारातियों से विवाद हो गया। कुछ बारातियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

100 नंबर कई बार मिलाया लेकिन नहीं पहुंची पुलिस

fireworks maker murder in fatehpur
आतिशबाज के घर में लगी ग्रामीणों की भीड़।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने यूपी 100 को दी। कई बार मिलाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद थाने में सूचना दी गई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वीरेंद्र को मृत पाया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वीरेंद्र के मृत होने की सूचना मिलते ही बाराती भाग गए। पुलिस की सूचना पर वीरेंद्र के पिता मेवालाल और चाचा कृष्ण कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पीट कर हत्या का आरोप लगाया।

fireworks maker murder in fatehpur
रोती बिलखती पत्नी रामरती और छोटे-छोटे बच्चे।
पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वीरेंद्र अपने पीछे पत्नी राजरानी, तीन बेटे चंद्रभूषण (12) , जय सिंह (8), शिवशंकर (6) और एक बेटी सोमवती (3) को छोड़ गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed