फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female doctors , including three arrested in vyapam scam

ब्यापमं घोटला में महिला डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 21 Feb 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
Female doctors , including three arrested in vyapam scam
व्यापमं घोटाले में ग्वालियर एसटीएफ ने फतेहपुर के बिंदकी खजुआ में तैनात पशु चिकित्साधिकारी, उसकी डॉक्टर गर्लफ्रेंड और पीजी की तैयारी कर रहे एक डॉक्टर को कानपुर से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के मुताबिक पशु चिकित्साधिकारी व्यापमं घोटाले का रैकेटियर है।
विज्ञापन


उसकी गर्लफ्रेंड ने भी दूसरी की जगह एग्जाम दिया था। सभी ने कानपुर के काकादेव से मेडिकल की तैयारी की थी। एसटीएफ के राडार पर उर्सला अस्पताल से इंटर्नशिप कर रहा एक डॉक्टर भी है। इधर, एसआईटी रीवा ने बाबूपुरवा के मुंशीपुरवा निवासी युवक पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


एसआईटी रीवा इससे पहले भी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट धीरेंद्र कुमार मिश्र पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर चुकी है। पुखरायां के अनगूरी का मूल निवासी और बर्रा दो यादव मार्केट के पास रहने वाले डॉ. अभिषेक सचान ने मथुरा वेटनरी कॉलेज से पढ़ाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में उसकी तैनाती फतेहपुर जिले के बिंदकी अंतर्गत खजुआ में पशु चिकित्साधिकारी के रूप में है। व्यापमं घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ ग्वालियर को काफी समय से डॉ. अभिषेक सचान की तलाश थी। कई स्टूडेंट्स ने स्वीकार किया था कि वह अभिषेक सचान के माध्यम से व्यापमं घोटाले में शामिल हुए थे।

एसटीएफ द्वारा तलाश की जानकारी के बाद डॉ. अभिषेक छुट्टी लेकर फरार हो गया था। डॉ. अभिषेक की गर्लफ्रेंड भी व्यापमं घोटाले में दूसरे स्टूडेंट की जगह एग्जाम दे चुकी है। गर्लफ्रेंड लखनऊ की रहने वाली बताई जा रही है। गुरुवार को ग्वालियर एसटीएफ ने डॉ. अभिषेक और उसकी डॉक्टर गर्लफ्रेंड को कानपुर से गिरफ्तार किया।


महिला डॉक्टर के बारे में एसटीएफ ने नाम-पते की जानकारी फिलहाल नहीं दी। इसके साथ ही कानपुर के काकादेव कोचिंग मंडी से मेडिकल की तैयारी करने वाले और आगरा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले डॉ. उमेश बघेल को भी ग्वालियर एसटीएफ ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। डॉ. उमेश बघेल कानपुर से पीजी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed