फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father want to kill his pragnent daughter

गंगा में डुबोकर गर्भवती बेटी को मारना चाहता था पिता

Thu, 17 Nov 2016 09:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 17 Nov 2016 09:26 PM IST
विज्ञापन
father want to kill his pragnent daughter
आश्रम कर्मियों ने गंगा में छलांग लगा बचाई थी जान
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 15 साल की बेटी को गंगा में डुबोकर जान से मारने की कोशिश करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म करने वाले दिव्यांग के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। 
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी (कक्षा दस की छात्रा) के साथ पैरों से निशक्त दिव्यांग ने पांच माह पहले दुष्कर्म किया था। आरोप है कि घटना के बाद बदनाम करने की धमकी देकर कई बार किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। घटना से किशोरी पांच माह की गर्भवती हो गई थी। यह बात किशोरी को पिता को मालूम हुई तो उसने जान लेने की कोशिश की। किशोरी को लेकर पिता हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा ओम घाट मंगलवार की शाम पहुंचा। गंगा नदी में बेटी को धकेलने के बाद बांस से धक्का देकर बहाने लगा। कुछ लड़कों ने घटना देखकर चीख पुकार मचाई। ओमघाट के कर्मचारी राकेश सिंह दौड़कर पहुंचे। डूब रही किशोरी को बचाकर आरोपी पिता को दबोच लिया। बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। खबर मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी पिता ने कलंक मिटाने का हवाला पुलिस को दिया। पुलिस ने हिरासत में कुछ घंटे बैठाए रखा और बाद में छोड़ दिया। दूसरी ओर ओमघाट के स्वामी विज्ञानानंद और समाजसेवियों ने पूरे प्रकरण की खबर एसपी रामकिशोर को दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। हुसैनगंज एसएचओ आनंद तिवारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर ओमघाट कर्मचारी राकेश सिंह की तहरीर पर किशोरी के पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद शाम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गाजीपुर थानेदार सुभाष सिंह यादव के मुताबिक किशोरी की तहरीर पर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की दिव्यांग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को भी धर दबोचा है। किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed