{"_id":"5f2950d78ebc3e144b799a2b","slug":"father-threw-dead-body-in-river-after-killing-daughter-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, पुलिस से बोला- काली नदी में बहा आया लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेटी की हत्या कर थाने पहुंचा पिता, पुलिस से बोला- काली नदी में बहा आया लाश
Tue, 04 Aug 2020 05:51 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 04 Aug 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी पिता
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में सम्मान बचाने के लिए पिता और चाचा ने विवाहित बेटी की हत्या कर दी। गांव के पास ही बह रही काली नदी में शव फेंक कर घर आ गए। राज खुलने के डर से कोतवाली पहुंचे चाचा ने आत्मसमर्पण करते हुए हत्या की बात कबूली।
पुलिस ने हत्यारोपी चाचा और पिता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने काली नदी में गोताखोरों की मदद से शव तलाशना शुरू कर दिया। पुलिस हिरासत में पिता ने बताया कि दो बार वह बेटी की शादी कर चुका था।
इसके बाद भी वह गांव में रहने वाले अपने प्रेमी से अक्सर मिलने जाती थी। तीसरी जगह शादी की बात कर रहा था लेकिन वह प्रेमी के पास चली जा रही थी। गुरसहायगंज कोतवाली के गांव रौरा गांव निवासी सर्वेश जाटव ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने अपने छोटे भाई कमलेश के साथ 18 वर्षीय बेटी दीपा की रविवार रात करीब 12 बजे गांव बाहर एक बाग में दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद शव काली नदी में फेंक कर दोनों घर चले आए। सुबह घर में दीपा के न मिलने पर परिवार के लोगों ने पूछताछ की। गांव में भी दीपा के गायब होने की चर्चा शुरू हो गई। राज खुलने के डर से सोमवार शाम कोतवाली पहुंचे चाचा कमलेश ने आत्मसमर्पण करते हुए हत्या की बात कही।

इससे पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने गांव में दबिश देते हुए आरोपी सर्वेश जाटव को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद सर्वेश ने भी बेटी की हत्या कबूल कर ली।
इसके बाद पुलिस दोनों को घटनास्थल ले गई और गोताखोरों की मदद से मंगलवार दोपहर करीब चार बजे काली नदी में शव की तलाश शुरू कराई, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पिता और चाचा ने हत्या की बात कबूल की है। शव की तलाश कराई जा रही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
इज्जत बचाने के लिए कम उम्र में कर दी थी दीपा की शादी
बेटी के आचरण से पिता खुश नहीं रहता था। इसका कारण गांव में रहने वाले युवक से बेटी के संबध थे। परिवार की इज्ज्त बचाने के लिए पिता ने साढ़े 16 उम्र की में बेटी की शादी कर दी थी। दो बार शादी करने के बाद भी बेटी की युवक से दूरियां कम नहीं हुई।
इससे पिता ने छोटे भाई के साथ मिलकर बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस हिरासत में रौरा निवासी सर्वेश जाटव ने बताया कि साढ़े 16 साल की उम्र में बेटी दीपा की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व फर्रुखाबाद के सातनपुर पटिया निवासी एक युवक से की थी।

दो महीना ससुराल में रहने के बाद वह ससुराल वालों से झगड़ा कर मायके आ गई। दोबारा जब ससुराल जाने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इसके कुछ समय बाद उसका सिकंदरपुर चौकी के ग्राम कथन नगला निवासी एक युवक से विवाह कर दिया गया, लेकिन कुछ दिनों बाद दीपा यहां से भी मायके चली आई थी और गांव में रहने वाले एक युवक के साथ अक्सर मिलती-जुलती थी।
यह बात सर्वेश और उसके परिवार के लोगों को पसंद नहीं थी। इससे तीसरी जगह भी दीपा की शादी करने की सर्वेश ने बात की थी। इसकी जानकारी होने पर 10 जुलाई को दीपा गांव के युवक के साथ गायब हो गई थी।
13 जुलाई को कोतवाली पुलिस ने दोनों को गुरसहायगंज कोतवाली के ही गांव अमरोली के निकट स्थित एक बाग से बरामद कर लिया था। पिता ने बताया कि दो अगस्त की रात करीब 12 बजे हल्की बरसात होने के दौरान दीपा अचानक घर से निकल पड़ी।
यह देखकर उसने और छोटे भाई कमलेश ने दीपा का पीछा किया। गांव के करीब आधा किलोमीटर दूरी पर उसे पकड़ लिया। दीपा फोन कर गांव के युवक को बुला रही थी। इसी दौरान दोनों ने दीपा के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव पास ही काली नदी में फेंक कर चले आए।
एसडीआरएफ तलाश करेगी दीपा का शव
काली नदी में पानी अधिक होने के कारण मंगलवार शाम गोताखोरों को दीपा का शव तलाशने में सफलता नहीं मिली। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि एसडीआरएफ टीम को लखनऊ से बुलाया गया है। इससे बुधवार को एनडीआरएफ काली नदी में दीपा का शव तलाशने आएगी।