फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father killed son and his girl friend

बेटे की खुशियों का ‘सबसे बड़ा दुष्मन’ निकला ये बाप

Mon, 26 Dec 2016 07:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
father killed son and his girl friend
खुलासे के लिए आरोपियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज में एक बाप गुस्से से इस कदर पागल हुआ कि उसने अपने बेटे की तमाम खुशियां एक पल में छीन लीं। बेटे से ज्यादा उसे समाज की परवह थी इसी वजह से उसने परिवार के साथ मिलकर ऐसा काम किया है कि अब पूरा गांव हैरान है। 
विज्ञापन

कन्नौैज के गुखरू गांव में हुए ऑनर किलिंग में पिता और रिश्तेदारों ने लोकलाज के भय से अपने बेटे और गैर बिरादरी की महिला की निर्मम हत्या की वारदात कबूली है। पुलिस ने मानपुर तिराहे से भागने के प्रयास में अभियुक्त महेंद्र पुत्र अमर सिंह व गोलू पुत्र दौलतराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि गुखरू गांव में 20 दिसंबर की रात शिव सिंह व सलमा की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव अन्नू ठाकुर के नलकूप कोठरी में मिले थे। मामले में अन्नू के पिता महेंद्र सिंह ने हैवतपुर कटरा व बिल्हौर क्षेत्र के तीन लोगों के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन मामला संदेह के घेरे में रहा। इस पर पुलिस अधीक्षक ने स्वाट प्रभारी पप्पू ठैनुआ व सर्विलांस टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित के अलावा सदर कोतवाली प्रभारी को जांच पड़ताल के लिए लगाया। शक के आधार पर पुलिस ने महेंद्र को उठाया तो उसने पूरी कहानी उगल दी। महेंद्र सिंह ने बताया कि उसने अपने भाई वीरू, धीरू , भतीजे सोनू, साला जज्जा व गोलू के साथ मिलकर हत्या की थी। महेंद्र ने सलमा के रिश्तेदारों को फंसाने के लिए उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी ने बताया कि महेंद्र व उसके दोस्त गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे गांव में हो रही थी बदनामी 
घटना का खुलासा करते समय पिता महेंद्र फूट-फूट कर रो पड़ा। महेंद्र ने बताया कि पूरे गांव में बदनामी हो रही थी। तीन लड़कों की अभी शादी नहीं हुई है। बिटिया के लिए लड़का देख रहे थे। जहां भी रिश्तेदारी को जाते गांव से बदनामी पहले ही पहुंच जाती है। अन्नू को कई बार समझाया लेकिन वह सलमा के साथ रहने की जिद पर अड़ा रहा। उसके भाई उससे किनारा करने लगे थे। जिससे वह परेशान था।

सोनू ने चाऊमीन में मिलाया था जहर
महेंद्र सिंह ने बताया कि वह खाना देने के लिए भतीजे को साथ लेकर गया था। भतीजे सोनू ने चाऊमीन में जहर मिलाया। खाना खाने के बाद सलमा की मौत हो गई थी, लेकिन उसका पुत्र अन्नू बच गया था। जिसके बाद उन्होंने कमरे में ताला लगा दिया था। इसके बाद दोनों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed