फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father killed his innocent girl

हैवानियतः साली से शादी की चाह में अपनी मासूम बेटी को बेरहमी से मार डाला

Wed, 17 Oct 2018 08:13 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 17 Oct 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
Father killed his innocent girl
पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
चार साल की बच्ची के 5 सितंबर से लापता होने के मामले का मंगलवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस के मुताबिक साली से शादी करने की योजना में बेटी को बाधक मानते हुए पिता ने ही उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला यूपी के हरदोई जिले का है। 
विज्ञापन


गिरफ्त में आए ग्राम बंदरहा निवासी सूर्यप्रकाश गुप्ता उर्फ सोनू ने चार साल की बेटी करिश्मा उर्फ बिट्टो के पांच सितंबर की रात अचानक लापता होने की जानकारी देते हुए छह सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में सोनू ने बेटी का अपहरण होने की आशंका जताई तो 13 सितंबर को पिहानी कोतवाली पुलिस ने मामले में अपहरण की धारा बढ़ाते हुए बच्ची की तलाश तेज कर दी। अगले दिन (14 सितंबर) कुछ ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर से अजीब दुर्गंध आने की जानकारी पुलिस को दी। गड़बड़ी के अंदेशे पर कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने उस स्थान की खुदाई कराई तो चूड़ियों के टुकड़े मिले। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि बच्ची ने यही चूड़ियां पहनी हुई थीं।
विज्ञापन


संदेह होने पर पुलिस ने बच्ची के पिता सोनू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला सच स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक सोनू ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व सड़क हादसे में पत्नी पूजा की मौत के बाद से वह साली से शादी का इरादा बनाए था। पत्नी के बीमा क्लेम के छह लाख रुपये दूसरी शादी पर खर्च करने की योजना थी। इस योजना में बेटी के बाधक बनने के डर से उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव कूड़े के ढेर के नीचे दफना दिया। कुछ दिन बाद बदबू से संदेह गहराने के डर से शव को भैंसटा नदी में डाल आया। पुलिस का कहना है कि बच्ची के शव की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed