फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father-in-law misdeed with daughter-in-law

कानपुर: नाबालिग से बेटे की शादी करा ससुर ने पांच साल तक किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Wed, 16 Dec 2020 01:02 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law misdeed with daughter-in-law
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर के चकेरी में एक नाबालिग से जबरन तलाक शुदा बेटे की शादी कराने के बाद ससुर ने पांच साल तक दुष्कर्म किया। मामला डीआईजी की चौखट पर पहुंचने के बाद दर्ज हुआ। चकेरी निवासी 17 वर्षीय किशोरी के अनुसार उसकी मां का बचपन में ही निधन हो गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि पिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर उसकी मौसी ने उसे 2015 में अहिरवां निवासी एक सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी को 70 हजार रुपये में बेच दिया। जिसके बाद 13 दिसंबर 2015 को उसने अपने तलाकशुदा बेटे से जबरन शादी करा दी।
विज्ञापन


इसके बाद उसे एक बेटा हुआ। जो अब तीन साल का हो गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुर भी उसके साथ दुष्कर्म करते थे। विरोध पर पति समेत ससुर, ननद व नंदोई उसे मारते पीटते थे और जान से मारने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे वह पांच साल उत्पीड़न झेलती रही। पीड़िता ने बताया कि उसका पति नशेबाज भी है। 2 नवंबर को जब ससुर ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। इसके विरोध पर परिवारीजनों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। वहीं किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। चकेरी इंस्पेक्टर रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed