{"_id":"57da82aa4f1c1bd949d476e6","slug":"farmer-forced-to-commits-suicide-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजबूरन पूरे परिवार को गोली मारकर किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजबूरन पूरे परिवार को गोली मारकर किसान ने की खुदकुशी
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 15 Sep 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में कर्ज के बोझ तले दबे एक किसान ने अपने पूरे परिवार को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
जानकारी के मुताबिक धवारी गांव निवासी भगवंत सिंह (38) नामक किसान के खेत में तीन साल से फसल की पैदावार नहीं हो रही थी। ऐसे समय में उसने कर्ज लेकर खेती की। इससे भगवंत पर तकरीबन डेढ़ लाख का कर्ज हो गया।
बाद में अलग से उसने 45 हजार रुपए का कर्ज और ले लिया, जिससे किसान की आर्थिक स्थिति बिगड़ती चली गई। उसने खेती छोड़कर पैट्रोल पम्प पर काम करना शुरू कर दिया। बावजूद इसके वह कर्ज चुका पाने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे कर्ज के चलते भगवंत पर मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा था। बुधवार रात को पैट्रोल पम्प से लौटकर उसने एक देसी कट्टे से पत्नी सीता देवी (35) व बेटे हिमांशु (13) को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद भगवंत ने खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली।
पुलिस को मौके से मिले साक्ष्य बंया करते हैं कि किसान ने मजबूरन यह कदम उठाया है। फिलहाल, तीनों की मौत से गांव में मातम का माहौल कायम है।