फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer beaten to death in auraiya up

औरैया: खेत में किसान की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 04 Jun 2020 01:38 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Jun 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer beaten to death in auraiya up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
औरैया जिले के अछल्दा में खेत की रखवाली करने गए किसान को कुछ लोगों ने डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। किसान की चीख-पुकार सुन गांव के लोग पहुंच और उसे अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम दलीपुर निवासी विजय शाक्य (45) पुत्र कन्नु शाक्य प्रतिदिन अपनी खेत की रखवाली करने के लिए खेत में जाता था।
विज्ञापन


खेत के पास बने ट्यूबवेल के पास सोता था। वह बुधवार रात करीब 8 बजे घर से खाना खाने के बाद खेत की रखवाली के लिए निकल गया तभी कुछ देर बाद खेत से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं। जिस पर गांव के व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और खेत में जाकर देखा तो विजय घायलावस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शरीर में काफी जगह पर चोट के निशान थे। जिसके बाद गांव के लोगों ने उसे अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान ही किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed