{"_id":"58048ebf4f1c1b592c702a06","slug":"failure-to-do-homework-the-teacher-broke-the-child-s-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क न करने पर टीचर ने बच्चे का हाथ तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमवर्क न करने पर टीचर ने बच्चे का हाथ तोड़ा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
बच्चे के पिता ने पुलिस में की शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमवर्क न करने वाले बच्चे पर गुस्साये टीचर ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से घायल बच्चे के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। निर्दयी टीचर की बर्बरता से बच्चा इतना ज्यादा डरा हुआ हैं कि वह स्कूल जाने से भी डर रहा हैं।
अशोक नगर निवासी संदीप श्रीवास्तव का बेटा अपूर्व श्रीवास्तव सेटं फ्रांसिस स्कूल में कक्षा 6 का छात्र हैं। नवरात्र और दशहरा की छुट्टी के बाद अपूर्व स्कूल गया था लेकिन वह अपना होमवर्क करके नही ले गया था। इतनी सी बात पर टीचर को बच्चे पर इतना गुस्सा आया कि उसने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। मार से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और बच्चे का हाथ भी टूट गया। अपूर्व के पिता ने पुलिस से भी शिकायत की है। संदीप ने आरोप लगाया है कि स्कूल के प्रिसिंपल थामस और आरोपी टीचर देवानंद पाण्डेय ने अपनी गलती स्वीकार करके बच्चे का इलाज कराने की बात कही थी लेकिन बाद में वह अपनी बातों से मुकरने लगे। पिटाई से घायल बच्चे के हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ हैं।