{"_id":"1bb3a842cc4e2f0b9b418e0dd9326939","slug":"factory-labour-death-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Fri, 08 May 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैनपुर स्थित पेंट फै क्ट्री में एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना से घबराए फैक्ट्री प्रबंधन ने शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा दिया।
जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को बिना खबर दिए वहां से शव को लावारिस छोड़कर चले गए। जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पर एकत्र हो गए। मृतक के पिता की सूचना पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
कोतवाल के मुताबिक तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार कार्रवाई की जाएगी। उधर, फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारी बीएस मीणा ने बताया कि हालत बिगड़ने पर मजूदर को अस्तपाल में भर्ती करवाया गया था।
जिले के नरिहा गांव निवासी अजय श्रीवास्तव (45) जैनपुर क्षेत्र स्थित एक पेंट फैक्ट्री में काम करता है। गुरुवार की सुबह आठ बजे घर से वह फैक्ट्री में ड्यूटी करने गया था। फैक्ट्री में ड्यूटी शुरू होने के बाद अचानक उसकी हालत में बिगड़ गई।
विज्ञापन
काम कर रहे अन्य साथी मजदूरों ने उसको आनन-फानन में एक जगह बैठा दिया। लेकिन उसकी बिगड़ती चली गई और थोड़ी देर बाद मौत हो गई। अजय की मौत की होते ही हड़कंप मच गया।
इधर, सूचना लगते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने उसके शव को एंबुलेंस में डाला और जिला अस्पताल में लावारिस छोड़कर चले गए। पिता आनंद स्वरूप ने बताया कि उन्हें जब घटना की जानकारी मिली तो जिला अस्पताल पहुंचे। सुबह 9:40 बजे पुलिस को फोन किया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल राम निवास यादव ने पेंट फैक्ट्री में जाकर मौका मुआयना किया। बताया गया है कि मृतक मजदूर के दो बेटियां वैष्णवी (12) और शिवांगी(9) है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। कोतवाल राम निवास यादव ने बताया कि फैक्ट्री जाकर जांच की गई। मामले की तहरीर नहीं मिली है।